फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: भाजपा सांसद बृजभूषण ने अपने बयान से फिर बटोरी सुर्खियां, एके शर्मा को मंच से 'मुख्यमंत्री' बोल गए

Sat, 18 May 2024 03:34 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, करनैलगंज (गोंडा)

सार

यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के लिए वोट की अपील करने गए थे। इस दौरान भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने उन्हें मुख्यमंत्री कहकर संबोधित किया।
विज्ञापन
सांसद बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के कैसरगंज के बहुचर्चित सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हैं। शुक्रवार को करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को खुले मंच से 'यशस्वी मुख्यमंत्री' संबोधित कर सबको चौंका दिया। जिस वक्त सांसद मंत्री की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे थे, एके शर्मा मंच पर ही मौजूद रहकर मुस्कुरा रहे थे। इससे पूर्व अपने संबोधन में ऊर्जा मंत्री ने सांसद बृजभूषण शरण सिंह का गुणगान करते हुए उनके व्यक्तित्व से बहुत कुछ सीखने की बात कही। 

विज्ञापन


शुक्रवार को करनैलगंज में भाजपा प्रत्याशी करणभूषण सिंह के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए एके शर्मा ने कहा कि आपके जिले के ही नहीं, आपके मंडल के ही नहीं, सिर्फ पूर्वांचल के ही नहीं अपितु पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहुत बड़ा स्थान रखने वाले इस क्षेत्र के सांसद बृजभूषण शरण सिंह का चार दशक से राजनीति में वर्चस्व कायम है। जिस तरह नरेंद्र मोदी पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं, उसी तरह नेता जी इस क्षेत्र को अपना परिवार मानते हैं।

ये भी पढ़ें - ग्राउंड रिपोर्ट: यूपी की ये सीट सुरक्षित... प्रत्याशी असुरक्षित; उम्मीदवारों की राह में बिछे नाराजगी के कांटे
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ये हैं सबसे गरीब प्रत्याशी... समर्थक ही करते हैं चाय-नाश्ते का इंतजाम; एक के पास तो सिर्फ इतने रुपये
विज्ञापन


उन्हें वोट मांगने की जरूरत नहीं, उनको किसी से कहने की आवश्यकता नहीं है। सभी लोग स्वयं करण भूषण को जिताने के लिए लालायित हैं। मुझे ऐसा बताया गया कि चार लाख तो पक्का है, पांच लाख के अंतर से इस लोकसभा क्षेत्र को जीता जाए।

शर्मा के संबोधन के बाद माइक पकड़ते ही बृजभूषण ने कहा कि करणभूषण को आशीर्वाद देने आए उत्तर प्रदेश के 'यशस्वी मुख्यमंत्री' एके शर्मा का स्वागत व अभिनंदन करते हैं। उन्होंने कहा कि यह जिंदगी एक रेल की पटरी तरह नहीं है। जिंदगी नदी की धारा की तरह है। रेल की पटरी एक निश्चित स्थान पर रहती है, लेकिन नदी अपनी धारा बदलती रहती है। इस अवसर पर विधायक अजय सिंह, बावन सिंह, जिपंअ घनश्याम मिश्र, रामजीलाल मोदनवाल, वासुदेव सिंह आदि रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें