फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : रोडवेज की लग्जरी बसों में होकर सवार, रामलला के दर्शन को जाएगी योगी सरकार

Fri, 09 Feb 2024 12:22 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के भाजपा विधायक 11 फरवरी को लग्जरी प्रीमियम बसों में सवार होकर अयोध्या जाएंगे। इसके लिए परिवहन विभाग 10 बसों का इंतजाम करेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए योगी सरकार के विधायक रोडवेज बस में सवार होकर 11 फरवरी को पहुंचेंगे। परिवहन निगम विधायकों के लिए 10 लग्जरी बसों को इसके लिए लगाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश की योगी सरकार विधानसभा के सभी सदस्यों को भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या धाम और रामलला के दर्शन कराएगी। इसके लिए 11 फरवरी को परिवहन निगम की ओर से 10 सुपर लग्जरी प्रीमियम बसें सदस्यों को ले जाने के लिए विधान भवन के गेट संख्या एक और तीन के सामने सुबह 8:15 बजे से मौजूद रहेंगी।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने निगम के प्रबंध निदेशक को बसों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि बसों में रामधुन अवश्य बजनी चाहिए तथा चालक एवं परिचालक दोनों नेमप्लेट के साथ वर्दी में रहें। कहा कि अयोध्या धाम के दर्शन कराने वाली बसों की सफाई बेहतर हो, उनमें फस्ट एड बॉक्स व अन्य सुरक्षा इंतजाम भी होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें