फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा, बनाए गए 323 सदस्य, कार्यसमिति में पीएम व सीएम समेत 28 स्थायी आमंत्रित सदस्य

Thu, 11 Mar 2021 10:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब आठ माह के इंतजार के बाद भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा शिवरात्रि के दिन बृहस्पतिवार को कर दी गई। कार्यसमिति में 323 सदस्य और 94 विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा सहित 28 स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। कार्यसमिति की पहली बैठक 15 मार्च को बुलाई गई है।
विज्ञापन


कार्यसमिति में पश्चिम क्षेत्र के 58, ब्रज के 64, कानपुर के 45, अवध के 46, काशी के 57 और गोरखपुर क्षेत्र के 53 सदस्य बनाए गए हैं। पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 से पहले अन्य दलों से भाजपा में शामिल हुए नरेश अग्रवाल, शबनम पांडेय सहित अन्य नेताओं को भी कार्यसमिति में जगह दी है। उन लोगों को भी कार्यसमिति में सदस्य बनाया है जिन्हें प्रदेश पदाधिकारी या राजनीतिक नियुक्तियों में जगह नहीं मिली है।

प्रदेश सरकार के मंत्रियों, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवप्रताप शुक्ला, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, सैयद जफर इस्लाम सहित 15 राज्यसभा सदस्यों, वरुण गांधी, रामशंकर कठेरिया, सत्यदेव पचौरी, डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, मेनका गांधी, हेमा मालिनी सहित 22 लोकसभा सांसदों को कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। पार्टी के सभी 98 जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी और 18 नगर निगमों के महापौर प्रदेश कार्यसमिति के आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। कार्यसमिति में चार मुस्लिम चेहरों मुख्तार अब्बास नकवी, सैयद जफर इकबाल, गैरुल हसन रिजवी और हैदर अब्बास चांद को भी जगह दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बीते साल 22 अगस्त को घोषित हुए थे प्रदेश पदाधिकारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर स्वतंत्र देव सिंह की नियुक्ति 16 जुलाई 2019 को हुई थी। 19 जुलाई को उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया था। इसके करीब 13 महीने बाद 22 अगस्त 2020 को प्रदेश पदाधिकारियों की टीम घोषित की गई थी। पदाधिकारियों की घोषणा के बाद से प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की नियुक्ति का इंतजार था। बीते दिनों प्रदेश कार्यसमिति 15 मार्च को होने की घोषणा के बाद प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की गई है।

स्थायी आमंत्रित सदस्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी, पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती, पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर, हरीश द्विवेदी, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, रमापतिराम त्रिपाठी, विनय कटियार, ओमप्रकाश सिंह, लक्ष्मीकांत बाजपेयी, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, संजीव बालियान, वीके सिंह, संतोष गंगवार, महेंद्र नाथ पांडेय, स्मृति ईरानी, साध्वी निरंजन ज्योति और मुख्तार अब्बास नकवी।

ये हैं अवध के सदस्य
लखनऊ से दिवाकर सेठ, विंध्यवासिनी कुमार, रमेश तूफानी, रामनिवास यादव, चेतन बिष्ट, जयपाल सिंह, जुगल किशोर, अशोक तिवारी, ओपी श्रीवास्तव, गौरव भाटिया, पुष्पा सिंह चौहान, रीना चौधरी, शबनम पांडेय, सुषमा खर्कवाल, अनिता अग्रवाल और राजीव कुमार सिंह। बाराबंकी से विवेकानंद पांडेय, संतोष सिंह। बलरामपुर से राकेश प्रताप सिंह। हरदोई से नरेश अग्रवाल, अशोक सिंह। रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह, किरन सिंह, सुषमा सिंह, गैरुल हसन रिजवी। श्रावस्ती से जगदंबा प्रसाद वर्मा। सीतापुर से साकेत मिश्रा, अजय गुप्ता, पूनम मिश्रा। उन्नाव से राधेश्याम रावत, रामचंद्र वर्मा, आनंद अवस्थी, अवधेश गौर। अयोध्या से रघुनंदन चौरसिया, राम निहाल निषाद, रामू प्रियदर्शी, शक्ति सिंह, अनिल तिवारी। अंबेडकर नगर से अल्का मिश्रा, त्रिवेणीराम। गोंडा से महेश नारायण तिवारी, पुष्कर मिश्रा, रंजन शर्मा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें