फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल पर रहेंगे बीईओ

Fri, 17 May 2024 05:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक के डीसी समेत कई कर्मचारी भी ड्यूटी में लगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारियों, जिला समन्वयकों समेत कई कर्मचारियों की ड्यूटी लोकसभा चुनाव में लगाई गई है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के समय सभी लोग गोरा बाजार स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 19 मई को सुबह 6 बजे से उपस्थित रहेंगे। जिन लोगों की ड्यूटी प्रभारी अधिकारी के रूप में लगी है, उन्हें 18 मई को भी महात्मा गांधी सभागार में होने वाली बैठक में उपस्थित रहना होगा।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोरा बाजार से 19 मई को पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान पर विधानसभा क्षेत्रवार कार्मिकों को बूथ संबंधी नियुक्ति आदेश वितरण, आरक्षित कार्मिकों, माइक्रो ऑब्जर्वर, जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट, मास्टर ट्रेनर की उपस्थिति अंकित करने के लिए काउंट बनाए गए हैं, जिन पर भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन कर्मचारियों को सुबह 6 बजे पहुंचना होगा।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि जिन खंड शिक्षा अधिकारियों की ड्यूटी प्रभारी अधिकारी के रूप में लगी है, वे अपना ड्यूटी पत्र कार्यालय से प्राप्त करें और 19 मई को सुबह 6 बजे पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल पहुंच जाएं। इसके पहले 18 मई को शाम 4 बजे विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में बैठक भी होगी।
बीएसए ने बीईओ से यह भी कहा है कि उनके विकास क्षेत्र के जिन शिक्षकों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगी है, उनके नियुक्त पत्र भी प्राप्त करते हुए संबंधित कार्मिकों को पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर समय से उपस्थित कराएं।
विज्ञापन


बीएसए कार्यालय के चार डीसी समेत नौ लोग लगे
रायबरेली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के चार जिला समन्वयकों समेत नौ कर्मचारियों की ड्यूटी पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल पर लगाई गई है। इनमें जिला समन्वयकों अविलय सिंह, संजीव गुप्ता, विनय कुमार तिवारी, सत्यम वर्मा, वरिष्ठ सहायक राशिद हसन, कनिष्ठ सहायक आशीष सिंह, लेखाकार, अजीत श्रीवास्तव, एमआईएस इंचार्ज अनूप कुमार और सहायक लेखाकार शुभम श्रीवास्तव शामिल हैं। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि सभी लोग 19 मई को पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोरा बाजार में उपस्थित रहकर अपेक्षित सहयोग करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें