गोमतीनगर विस्तार के यमुना अपार्टमेंट में छात्रा ने खुद को गोली से उड़ाया
- फोटो : अमर उजाला
... तो अपार्टमेंट में किसी ने नहीं सुनी गोली चलने की आवाज
यमुना अपार्टमेंट करीब 1100 फ्लैट हैं। इसमें रहने वाले लोगों की संख्या भी हजारों में है। सुरक्षाकर्मी भी हर वक्त मुस्तैद रहते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि अपार्टमेंट के एक फ्लैट में गोली चली, लेकिन उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी। यह सवाल पुलिस को भी खटक रहा है। पुलिस इस बिंदु पर पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।