फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: तेज आंधी में गिरा मुर्गी फार्म, नीचे दबकर महिला की मौत

Thu, 20 Jun 2024 10:52 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर

सार

बलरामपुर जिले के गैसड़ी के भोजपुर थारू गांव में तेज आंधी के कारण मुर्गी फार्म गिर गया। उसके नीचे दबकर 50 वर्षीय महिला घायल हो गई। जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार की रात एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई है। गैसड़ी के भोजपुर थारू गांव में तेज आंधी के कारण मुर्गी फार्म गिर गया। उसके नीचे दबकर 50 वर्षीय महिला घायल हो गई। जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन


बुधवार की देर रात तेज आंधी के कारण भोजपुर थारू गांव में मुर्गी फार्म गिर गया। उसमें सो रहीं बुधना (50) पत्नी पारस दबकर घायल हो गई। उनकी चीख सुनकर गांव के लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मौत की खबर पाते ही राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इसके अतिरिक्त गैसड़ी में एनएच पर पेड़ गिरने से करीब आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


गौरा बिस्कोहर राजमार्ग पर कोलहुईया भोजपुर चौराहा पर कई दुकानों के शेड उड़ गए। इसके अतिरिक्त लालपुर के मजरे जमगड़वा में मोहम्मद हुसैन का मकान गिर गया। इसमें रमजान के घायल होने की खबर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें