चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
बहराइच में मुख्यालय से लेकर संवेदनशील और हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को एसपी ने जिले की तहसीलों और थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर हालात की समीक्षा की। ड्यूटी पर मौजूद कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जवानों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा कराई गई। शहर के घंटाघर आदि स्थानों और मस्जिदों पर शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा कराई गई। वहीं उच्चाधिकारियों ने हिंसा प्रभावित क्षेत्रों और तहसीलों में पहुंचकर भी सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।
ये भी पढ़ें - रायबरेली जिला कारागार में फंदे पर लटका मिला बंदी का शव, अफसरों के हाथ-पांव फूले, मचा हड़कंप
ये भी पढ़ें - उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले विधायकों ने ली शपथ, सीएम योगी बोले- ये विकास की जीत है
मस्जिदों व प्रमुख चौराहों पर पुलिस जवान मुस्तैदी से तैनात रहे। जो क्षेत्र में होने वाली हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखे हुए थे। वहीं, ड्रोन कैमरा से मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में घरों व छतों पर निगरानी की गई। सपा में धर्मगुरुओं से आपत्तिजनक तकरीरें न देने की अपील की। बृहस्पतिवार की शाम सभी सर्किलों के सीओ और थाना प्रभारी से मीटिंग कर सुरक्षा व्यवस्था के दिशा निर्देश दिए।
कार्यालयों में तैनात पुलिस फोर्स को भी ग्राउंड में तैनात किया गया। इस दौरान आरएफ, पीएसी के जवान भी तैनात रहे। एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया जुमे की नमाज को लेकर सभी सर्किलों के सीओ और थाना प्रभारी के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्लान तैयार किया गया है। कार्यालय से भी पुलिस जवानों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है। ड्रोन कैमरों से सुबह से ही नजर रखी जा रही है।