फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: धूप दिखाकर बरसे बदरा

विज्ञापन
पुराने लखनऊ में होती बूंदाबांदी।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बृहस्पतिवार को दिन में धूप खिली और शाम को बूंदाबांदी शुरू हो गई। बादल छाने से शाम को अंधेरा छा गया। कोहरे व गलन भरी हवा के बाद शुरू हुई बूंदाबांदी से दफ्तर व काम से लौट रहे लोग भीगते दिखे। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को दिन चढ़ने के साथ धूप खिलने की संभावना बनेगी। लखनऊ में बीते दो दिनों में दिन के पारे में 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन




आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने से अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा। लखनऊ में गलन भरी पछुआ और घना कोहरा अभी तीन से चार दिन बना रहेगा। रात के पारे में गिरावट आएगी। बृहस्पतिवार को लखनऊ में दिन का तापमान 1.9 डिग्री की गिरावट के साथ 17.4 डिग्री सेल्सियस और 0.1 डिग्री की मामूली गिरावट के साथ रात का पारा 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

सुधरी हवा की सेहत

बृहस्पतिवार शाम हुई बूंदाबांदी से राजधानी में हवा की सेहत में सुधार दिखाई दिया। गोमतीनगर और कुकरैल दो जगहों पर हवा की गुणवत्ता हरे यानी अच्छे श्रेणी में दर्ज हुई। बीबीएयू, अलीगंज व तालकटोरा की हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में रही। सिर्फ लालबाग में हवा की गुणवत्ता नारंगी यानी खराब श्रेणी में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




गोमतीनगर- 78 - हरा- अच्छा

कुकरैल - 90 -हरा- अच्छा



अलीगंज- 153 - पीला- मध्यम

बीबीएयू- 109 - पीला- मध्यम



तालकटोरा - 184- पीला- मध्यम

लालबाग- 241 - नारंगी- खराब



कुकरैल - 90 -हरा- अच्छा

अलीगंज- 153 - पीला- मध्यम



बीबीएयू- 109 - पीला- मध्यम

तालकटोरा - 184- पीला- मध्यम



लालबाग- 241 - नारंगी- खराब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें