फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी की पत्नी की जमीन पुलिस ने की जब्त, आजमगढ़ पुलिस ने डुग्गी पिटवाकर की कार्रवाई

Tue, 23 Nov 2021 12:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पुलिस के मुताबिक हुसैनगंज के आकाशवाणी के पास स्थित नजूल की 194 वर्गमीटर की जमीन को अवैध तरीके से अपने रसूख का इस्तेमाल कर मुख्तार ने पत्नी के नाम पर खरीदफरोख्त कर ली थी।
विज्ञापन
मुख्तार की बिल्डिंग सील करने पहुंची आजमगढ़ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के बाहुबली विधायक व माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी की हुसैनगंज स्थित 194 वर्गमीटर की जमीन को पुलिस ने जब्त कर लिया। रविवार चार बजे के करीब आजमगढ़ के स्वाट प्रभारी प्रशांत श्रीवास्तव, हुसैनगंज इंस्पेक्टर, सदर तहसीलदार की टीम पहुंची। वहां डुग्गी पिटवाकर पुलिस व प्रशासन ने 14 (1) की कार्रवाई की। पुलिस व प्रशासन ने जमीन संपत्ति को सीलबंद कर राजस्व विभाग को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के मुताबिक हुसैनगंज के आकाशवाणी के पास स्थित नजूल की 194 वर्गमीटर की जमीन को अवैध तरीके से अपने रसूख का इस्तेमाल कर मुख्तार ने पत्नी के नाम पर खरीदफरोख्त कर ली थी।

विज्ञापन


बांदा जेल में बंद मऊ से निर्दलीय बाहुबली विधायक व माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी के नाम से लखनऊ में अवैध तरीके से खरीदी गई जमीन रविवार को आजमगढ़ पुलिस ने कुर्क कर दी। आजमगढ़ पुलिस के स्वाट प्रभारी के नेतृत्व में लखनऊ पहुंची पुलिस टीम ने जिलाधिकारी से मिलकर प्रशासन व पुलिस का सहयोग लेकर जमीन को जब्त करने की कार्रवाई की। इसी जमीन पर पेट्रोल पंप चल रहा है। पड़ताल में सामने आया कि जमीन नजूल की है। जिसे अवैध रूप से मुख्तार अंसारी ने अपनी पत्नी अफशा अंसारी के नाम खरीदा था।

पुलिस के मुताबिक गाजीपुर मुहम्मदाबाद के यूसुफनगर निवासी गिरोह का सरगना मुख्तार अंसारी ने अपराध जगत से हासिल किए रुपये से पत्नी अफशा अंसारी के नाम लखनऊ में 21ए ऐबट रोड बर्फखाना, हुसैनगंज विधान सभा मार्ग पर 22 अगस्त 2007 को एक भूखंड खरीदा था। जिसका क्षेत्रफल 2078 वर्गफुट है। वर्तमान में सर्किल दर से करीब डेढ़ करोड़ रुपये और बाजार में करीब तीन करोड़ रुपये है। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ आजमगढ़ पुलिस ने 2020 में गिरोहबंद व समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 में गिरोहबंद की कार्रवाई की थी। जिसके तहत यह संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन




डुग्गी बजाकर की गई 14 (1) की कार्रवाई
तहसीलदार सदर व आजमगढ़ स्वाट प्रभारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर हुसैनगंज अजय कुमार सिंह, एलडीए तहसीलदार के नेतृत्व में टीम करीब चार बजे हुसैनगंज विधानसभा मार्ग स्थित अफशा अंसारी की जमीन पर पहुंची। वहां डुग्गी बजवाकर संपत्ति को सीलबंद व जब्त करने की घोषणा की गई। इसके बाद प्रशासनिक टीम ने कंटीले तारों से पूरी संपत्ति की घेराबंदी कर सीलबंदी की। इस दौरान करीब एक घंटे तक आसपास भीड़ जुटी रही।

हेराफेरी कर खरीदी नजूल की जमीन
पुलिस के मुताबिक मुख्तार अंसारी ने हुसैनगंज में जो संपत्ति अपनी पत्नी अफशा अंसारी के नाम खरीदी है। वह नजूल भूमि है। इस जमीन की 1918 में लीज एमएल ग्रोशा की पत्नी आनरेबल के पक्ष में किया गया था। जांच में सामने आया कि इस नजूल की जमीन को 25 अगस्त 2007 को सुनील चक ने 194 वर्गमीटर जमीन मुख्तार अंसारी की पत्नी के नाम रजिस्ट्री कर दी। जिस पर एक पेट्रोल पंप भी चल रहा है।

इंटर स्टेट गैंग 191 का लीडर है मुख्तार अंसारी
मुख्तार अंसारी गाजीपुर के मुहम्मदाबाद का इंटर स्टेट गैंग 191 का लीडर है। इसके खिलाफ करीब 55 मुकदमा वर्ष 1978 से लेकर 2021 तक दर्ज हैं। इसके खिलाफ गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, आगरा, लखनऊ, मऊ तथा बाराबंकी के कई थानों के साथ ही नई दिल्ली, पंजाब (मोहाली) के थानों में मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें गिरोह बंद अधिनियम, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, मकोका एक्ट, टाडा आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें