फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम बोले, अमर सिंह को छोड़ो, अच्छी बातें करो!

Mon, 06 Oct 2014 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर में बकरीद की नमाज के बाद जब उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां से अमर सिंह के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


आजम ने पत्रकार के सवाल पर कहा कि अच्छी बातें करो! गौरतलब है कि अमर सिंह की सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और पार्टी के बीच बढ़ती करीबी से आजम खासे नाराज हैं। पिछले दिनों इसी मुद्दे पर उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश से भी दूरी बना ली थी।

आजम की सपा से नाराजगी तब अधिक चर्चा में आई जब लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क के उद्घाटन पर अमर सिंह की उपस्थिति के कारण आजम ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन


हालांकि, अभी तक सपा ने भी अमर सिंह की पार्टी में वापसी पर खुलकर कुछ भी नहीं बोला है।
विज्ञापन

मोदी पर भी रहे हमलावर

आजम ने कहा कि देश में पहली बार इस तरह की बात सामने आ रही है कि अमुक धार्मिक कार्यक्रम में अमुक धर्म के लोग भाग नहीं लेंगे। इस तरह के  संदेश से मुल्क कमजोर होगा। हमारी सभ्यता और संस्कृति को नुकसान पहुंचेगा। हमारी पहचान तो आपस में मिलजुल कर पर्व और त्योहार मनाने की है।

आजम खां ने कहा कि सरहदें कमजोर हो रही हैं, महंगाई बढ़ रही है। बिजली-पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। ट्रेन का किराया हवाई जहाज से भी महंगा हो गया है। इन मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं कर रहा है। बहस हो रही है हमने विदेश में क्या दिया। विदेश में कुछ कर दिखाने से क्या होगा? देश में कुछ करके तो दिखाइए।

आजम बोले, किन वायदों के साथ चुनाव लड़ा था? कितनों को पूरा किया? इन मुद्दों पर बहस की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गरीब आदमी के बारे में कोई नहीं सोच रहा है।

सबसे बड़ी चिंता का विषय यह है कि देश में पहली बार इस तरह की आवाज सुनाई दे रही है कि किसी धर्म विशेष के लोगों को दूसरे मजहबी कार्यक्रमों से भाग लेने से रोका जाएगा। यह हमारी संस्कृति व परंपरा के खिलाफ है। आजम खां ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लगभग 265 मदरसों को ग्रांट जारी कर दिया है। मदरसों की स्थिति सुधारने की कोशिश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें