फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला ने लगाई 'पुलिस की पाठशाला', एडीजी के साथ आयुष्मान खुराना ने दिए फैंस के सवालों के जवाब

Mon, 24 Jun 2019 08:45 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 13
आयुष्मान खुराना - फोटो : amar ujala
सभी नागरिक बराबर हैं, ऐसा केवल संविधान ही नहीं कहता, बल्कि एक प्रगतिशील समाज की भी यही सोच होनी चाहिए। हिंदी सिनेता के जाने-माने अभिनेता आयुष्मान खुराना ने सोमवार को लखनऊ के युवाओं और किशोरों के सामने इस बात को उदाहरणों के साथ रखा। मौका था, अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम 'पुलिस की पाठशाला' का। कार्यक्रम का आयोजन गोमतीनगर स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के सभागार में किया गया था। जिसमें शहरवासियों के साथ ही लखनऊ के कई स्कूलों व संस्थान के विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

2 of 13
आयुष्मान खुराना - फोटो : amar ujala
इस खास मौके पर पुलिस विभाग से एडीजी आदित्य मिश्रा भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों को पुलिस विभाग के काम करने के तरीके, यूपी के सामाजिक ढांचे में जाति व धर्म आधारित भेदभावों और संविधान के अनुच्छेद 15 के विषय में बताया।
विज्ञापन

3 of 13
आयुष्मान खुराना - फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में आयुष्मान खुराना को देखने और सुनने का चाव ऐसा था कि दोपहर दो बजे से ही युवा आयोजन स्थल पर जुटने लगे थे। इस दौरान कई अपने परिवारों के साथ पहुंचे। आयोजन शुरू होने तक करीब डेढ़ हजार लोगों से सभागार खचाखच भर चुका था और बड़ी संख्या में दर्शकों ने खड़े रहकर आयोजन का आनंद लिया।

4 of 13
आयुष्मान खुराना - फोटो : amar ujala
लखनऊ के बारे में आयुष्मान खुराना ने कहा कि इस शहर से मुझे बहुत प्यार है। मैं अपनी हर दूसरी फिल्म यहीं शूट कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मेरी बीवी को कहती है कि यही पर घर बसा लो।
विज्ञापन

5 of 13
आयुष्मान खुराना - फोटो : amar ujala
माहिया न आया... सुनाकर कायम किया जादू
आयोजन के दौरान मेजबानों ने जब आयुष्मान को अपनी फिल्म का एक डायलॉग सुनाने के लिए कहा तो इस पर आयुष्मान ने माइक उठाया और दर्शकों से मुखातिब होकर पूछा ‘डॉयलॉग के बजाय गाना चलेगा?’, दर्शकों ने जोरदार हूटिंग से इसका समर्थन किया। इसके बाद ‘माहिया न आया...’ की डिमांड भी हो गई। इसे प्रस्तुत कर आयुष्मान ने सभी को मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

6 of 13
- फोटो : amar ujala
आयुष्मान ने खुद गाया राष्ट्रगान
पाठशाला के समापन से पहले हुए राष्ट्रगान में तारतम्यता बनाए रखने के लिए आयुष्मान ने खुद माइक पर इसे गाया और मौजूद दर्शकों ने उनका साथ दिया। कार्यक्रम खत्म होने पर युवाओं ने आयुष्मान के साथ सेल्फी ली। आयुष्मान भी पूरे मूड में थे। उन्होंने खुद कई युवाओं के फोन लेकर उनके साथ सेल्फी ली।
विज्ञापन

7 of 13
आयुष्मान खुराना - फोटो : amar ujala
दर्शकों के बीच जैसे ही आयुष्मान आए तो उनका स्वागत जोरदार तालियां बजाकर किया गया। अपने इस स्वागत से खुश आयुष्मान ने हाथ हिलाकर दर्शकों का अभिवादन किया। 

8 of 13
आयुष्मान खुराना - फोटो : amar ujala
जब आयुष्मान हॉल में आकर सबसे आगे बैठने लगे तो सभी की आंखे उन्हीं की ओर लगी गई। हर कोई अभिनेता से आंख मिलाने को बेताब दिखा। 

9 of 13
आयुष्मान खुराना - फोटो : amar ujala
आयुष्मान ने कार्यक्रम में अपने अनुभवों को साझा किया। इसके बाद बारी आई दर्शकों से सवाल जवाब की। इस दौरान उन्होंने अपने सभी फैंस के सवालों के जवाब दिए। कुछ ने उनसे करियर के बारे में पूछा तो कुछ ने उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी चीजें जानने की इच्छा जताई। आयुष्मान किसी को निराश नहीं किया और सभी के सवालों के जवाब दिया। 

10 of 13
आयुष्मान खुराना - फोटो : amar ujala
कार्यक्रम के दौरान बीच में समय निकालकर आयुष्मान खुराना और एडीजी आदित्य मिश्रा ने खूब बाते की। दोनों ने अपनी-अपनी फील्ड के अनुभव एक दूसरे से साझा किए। 

11 of 13
आयुष्मान खुराना - फोटो : amar ujala
विक्की डोनर, शुभ मंगल सावधान, अंधाधुंध जैसी कई हिट फिल्म दे चुके आयुष्मान खुराना को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक हॉल में मौजूद रहे। इस दौरान दर्शकों ने आयुष्मान से सवाल जवाब के दौरान अपने मन की बात भी की।

12 of 13
पुलिस पाठशाला - फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में सवाल जवाब के दौरान एक फैन को जब आयुष्मान खुराना से सवाल करने को मौका मिला तो वह अपनी खुशी नहीं छुपा सकी और हंसते हुए उसने अपना सवाल पूछा।
विज्ञापन

13 of 13
आयुष्मान खुराना - फोटो : amar ujala
आयुष्मान के साथ फोटो और सेल्फी लेने का मौका कोई नहीं गवाना चाहता था इसलिए जैसे ही वह जाने लगे तो सभी दर्शकों ने उन्हें अपना फोन देकर सेल्फी लेने की गुजरिश की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें