लखनऊ। एलोपैथिक की तरह अब आयुर्वेदिक डॉक्टर भी मरीजों को टेलीमेडिसिन के जरिये फोन पर चिकित्सीय परामर्श देंगे। टुड़ियांगज स्थित राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज ने ऐसे 11 डॉक्टरों की सूची जारी की है।
आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. पीसी सक्सेना ने बताया कि ये 11 डॉक्टर जरूरतमंदों को फोन पर सलाह देंगे। टेलीमेडिसिन से सुबह 10 बजे से शाम सात बजे डॉक्टरी सलाह ली जा सकती है। डॉ. सक्सेना ने बताया कि महाविद्यालय की ओर से घर-घर काढ़ा व जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मेडिकल ऑफिसर डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि आयुष विभाग का आयुष कवच एप डाउनलोड करके भी लोग आयुर्वेदिक विशेषज्ञों से सलाह ले सकते हैं।
ये डॉक्टर देंगे सलाह
डॉ. मिथिलेश वर्मा- 8840407658
डॉ. माखनलाल- 9454363904
डॉ. संजीव रस्तोगी- 9415022955
डॉ. सुधा सिंह- 8052649555
डॉ. शरद जौहरी- 9454032188
डॉ. शशि शर्मा- 8465160620
डॉ. रेखा बाजपेयी- 8004325133
डॉ. अनंत कृष्ण- 9452274856
डॉ. शिखा शर्मा- 8743976379
डॉ. अरविंद कुमार वर्मा- 7007181198
डॉ. राजेश यादव- 9473561531