फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: राम मंदिर की सुरक्षा के लिए सरयू की लहरों पर सर्विलांस रूम, अत्याधुनिक तकनीक से होगी निगरानी

Tue, 09 Jan 2024 08:10 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो जाने के बाद इसके सुरक्षा घेरे को और विस्तार देने की तैयारी है। सरयू नदी भी इसका माध्यम बनेगी।
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर की सुरक्षा के लिए सरयू की लहरों पर अत्याधुनिक तकनीक वाले सर्विलांस रूम बनेंगे। इनके माध्यम से चौधरी चरण सिंह घाट से गुप्तार घाट तक नदी की निगरानी की जाएगी। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले राम की पैड़ी के पास आरती घाट पर इसी तरह का एक कक्ष बनकर तैयार हो जाएगा। अन्य का निर्माण चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

विज्ञापन


भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो जाने के बाद इसके सुरक्षा घेरे को और विस्तार देने की तैयारी है। सरयू नदी भी इसका माध्यम बनेगी। नदी के रास्ते अयोध्या में कोई अवांछनीय तत्व आतंकी गतिविधियों के इरादे से प्रवेश न करने पाए, इसके लिए उच्च स्तर की तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। सर्विलांस रूम का निर्माण इसी रणनीति का हिस्सा है। इसका निर्माण नदी की लहरों पर जेटी के ऊपर किया जा रहा है। नदी में बाढ़ आने की स्थिति में जेटी के साथ यह रूम भी ऊपर आ जाएंगे। पानी कम होगा तो यह स्वत: नीचे हो जाएंगे।

सर्विलांस रूम के निर्माण का जिम्मा संभाल रही एसएएस इंटरप्राइजेज के समीर साकिब ने बताया कि अयोध्या धाम के घाटों पर तीन और गुप्तार घाट पर एक का निर्माण किया जाना है। इनकी संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। आरती घाट पर पहले रूम का निर्माण शुरू हो गया है। इसे 10 जनवरी तक पूरा किया जाना है।
विज्ञापन


विशेष डिजाइन का यह रूम एक कॉटेज की तरह होगा। लोहे के मजबूत फ्रेम में नीचे का आधा हिस्सा लकड़ी और और ऊपर का भाग शीशे का होगा। एक-एक कर सभी सर्विलांस रूम का निर्माण कर इन्हें पुलिस को हैंडओवर कर दिया जाएगा। पुलिस की ओर से इसमें निगरानी के लिए उपकरण स्थापित किए जाएंगे। पहले सर्विलांस रूम का निर्माण शुरू होने के बाद एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया और आईजी प्रवीण कुमार इसका निरीक्षण कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें