फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: भक्तों के लिए उपलब्ध होगा चलता-फिरता अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। भव्य मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां आने वाले भक्तों के लिए बीमार होने की स्थिति में इलाज के लिए चलता-फिरता अस्पताल उपलब्ध रहेगा। अप्रवासी भारतीय दंपती ने रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को आईसीयू बस एंबुलेंस सौंपी है। इस पर आकस्मिक चिकित्सा सेवा के लिए डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ भी मौजूद रहेंगे। उधर, काशी और रामेश्वरम के बाद अयोध्या के बैकुंठ धाम में एक करोड़ की लागत से इको फ्रेंडली एलपीजी शवदाह मशीन स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

आदित्य भवन ट्रस्ट की ओर से अप्रवासी भारतीय मनमोहन नैय्यर व पिंकी नैय्यर ने दिल्ली के निवासी ओम प्रकाश मोहतो के साथ आईसीयू बस एंबुलेंस श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सौंपी। इसके साथ एक शव वाहन भी उपलब्ध कराया। ट्रस्ट महासचिव और महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान चंपत राय ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम का भाव हमारे संस्कारों में समाहित है। समाज के सक्षम व्यक्तियों को दूसरों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। महापौर ने कहा कि सेवाभाव मनुष्य की पहचान बताता है। समाज के प्रति अपना योगदान देने वाले दूसरों के पथ प्रदर्शक बनते हैं।

आदित्य भवन के ट्रस्टी हरिओम राय ने बताया कि ट्रस्ट की निगरानी में आईसीयू बस एंबुलेंस का संचालन नगर निगम करेगा। बैकुंठ धाम में लगने वाली शवदाह मशीन से प्रदूषण नहीं होगा। मशीन एलपीजी से काम करेगी। एक सिलेंडर से 45 मिनट में शव का दाह हो जाएगा। इस मौके पर नरेंद्र कोठारी, नवीन सावतिया, विष्णु पाण्डेय व अखंड प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें