फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या : राम जन्मभूमि क्षेत्र में पकड़े गए सात संदिग्ध, पुलिस ने नाम पता तस्दीक करने के बाद छोड़ा 

Wed, 25 Aug 2021 09:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या

सार

बुधवार को राम जन्मभूमि क्षेत्र के गोकुल भवन बैरियर के पास एक इनोवा कार को पुलिस ने संदिग्ध लगने पर रोका। कार में केरल के रहने वाले 7 लोग सवार थे।
विज्ञापन
अयोध्या (फाइल फोटो।) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम जन्म भूमि क्षेत्र में बुधवार की दोपहर केरल के रहने वाले सात संदिग्ध लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर घंटों पूछताछ की। उनके द्वारा बताए गए नाम पता की  तस्दीक किए जाने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया है। यह सभी दिल्ली से कार के जरिए अयोध्या पहुंचे थे।

विज्ञापन


बुधवार को राम जन्मभूमि क्षेत्र के गोकुल भवन बैरियर के पास एक इनोवा कार को पुलिस ने संदिग्ध लगने पर रोका। कार में केरल के रहने वाले 7 लोग सवार थे। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर राम जन्मभूमि थाने पहुंचा दिया। यहां इन लोगो से पुलिस, खुफिया व एटीएस की टीमों ने घंटो पूछताछ किया।

एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि पकड़े गए युवक केरल के रहने वाले थे और एक एनजीओ के लिए काम करते हैं । उनके द्वारा बताए गए नाम पता की तस्दीक कराई गई है जो कि सही पाया गया है। उनके पास से कोई संदिग्ध वस्तु भी नहीं बरामद हुई।पूछताछ के बाद इन सभी को छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें