फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: सभासद के एक पद पर निर्दल, दूसरे पर सपा का कब्जा, भाजपा की दोनों सीटों पर हार

Mon, 05 May 2025 02:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या जिले की दो सीटों पर सभासद पद के लिए हुए उपचुनाव में एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी तो दूसरी सपा उम्मीदवार ने जीती। भाजपा को दोनों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
जीत के बाद प्रमाण पत्र के साथ विजेता उम्मीदवार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पंचायत बीकापुर और खिरौनी सुचितागंज में सभासद पद के उपचुनाव में निर्दल और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। दोनों सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। सोमवार को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए गए।

विज्ञापन


नगर पंचायत बीकापुर में सभासद पद के लिए नगर निकाय उपचुनाव में वार्ड संख्या तीन में निर्दल उम्मीदवार अंकिता कनौजिया ने भाजपा उम्मीदवार को रिकॉर्ड मतों से हराकर जीत दर्ज करके सभी को चौंका दिया। सोमवार सुबह तहसील सभागार में शुरू हुई मतगणना के बाद निर्दल उम्मीदवार अंकिता को 399 मत प्राप्त हुए। जबकि भाजपा उम्मीदवार गायत्री देवी को 290 मतों पर ही संतोष करना पड़ा।अंकिता कनौजिया 109 मतों से विजई घोषित की गईं।

ये भी पढ़ें - अवध के कई जिलों में गिरे ओले, पूर्वांचल में चार मौतें; आज कई इलाकों में हो सकती है बारिश, सीएम योगी ने दिए ये निर्देश
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पहले पीटा... फिर घोंट दिया गला, पिता की समाधि को अर्पित की लाश; मौत का बदला लेने को बेटे ने खेला खूनी खेल


निर्वाचन अधिकारी खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र सिंह ने अंकिता को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। अनुसूचित महिला जाति के लिए आरक्षित वार्ड संख्या तीन तेंदुआमाफी की सभासद रहीं राधा कनौजिया का कुछ माह पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके निधन के बाद उपचुनाव कराया गया। उप चुनाव में विजेता उम्मीदवार अंकिता दिवंगत सभासद राधा कनौजिया की बहू हैं।

इसी तरह सोहावल की नगर पंचायत खिरौनी सुचितागंज में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वार्ड संख्या एक विसुहिया में सभासद पद पर हुए चुनाव की मतगणना में पहले राउंड में ही भाजपा प्रत्याशी बिंदु रावत से सपा प्रत्याशी पार्वती देवी ने बढ़त बना ली। पार्वती देवी पहले राउंड में 228 मत पाकर भाजपा की प्रत्याशी से 107 मतों से बढ़त बना चुकी थीं।
विज्ञापन


पहले राउंड की मतगणना में सपा 228, भाजपा 101 और निर्दल लक्ष्मी को सात मत प्राप्त हुआ। दूसरे राउंड की गिनती में सपा 177,  भाजपा 248 और निर्दल प्रत्याशी को तीन मत मिले। इस तरह सपा की पार्वती देवी भाजपा की बिंदु रावत से 36 मतों से विजयी हुईं। दोनों राउंड की मतगणना समाप्ति के बाद अंतिम परिणाम घोषित किया गया। इसमें भाजपा की बिंदु रावत को 369 व सपा प्रत्याशी पार्वती देवी को 405 मत मिले। एक वोट नोटा पर भी गया है।

इस प्रकार नगर पंचायत खिरौनी के उप चुनाव में भी यह सीट सपा के खाते में चली गई। यह सीट पहले भी सपा के खाते में गई थी। यहां की सपा सभासद तारा देवी के निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें