फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti: साथ जी न सके... तो मौत को लगाया गले, इस हाल में मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाशें; देखकर चीख उठे घरवाले

Mon, 05 May 2025 12:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती में साथ जी न सके तो प्रेमी युगल ने मौत को गले लगा लिया। कमरे में प्रेमी-प्रेमिका की लाशें फंदे से लटकी मिलीं। घरवालों ने देखा तो उनकी चीख निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
मौके पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के श्रावस्ती में रविवार की रात प्रेमी युगल ने फंदे से झूलकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घरवालों ने देखा तो वह चीख उठे। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके तथ्य जुटाए। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।   

विज्ञापन


घटना इकौना थाना क्षेत्र के सोनरई गांव की है। गांव निवासी बाबूराम का बेटा अंकित कुमार (19) रविवार की रात अपने कमरे में था। देर रात तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो बाबा शोभाराम उसे खाना खाने के लिए बुलाने गए। उन्होंने बाहर से आवाज लगाई। 

कमरे में लटकी मिलीं प्रेमी-प्रेमिका की लाशें

आवाज देने के बाद भी जब कोई उत्तर नहीं मिला तो उन्होंने अंदर झांककर देखा। अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। कमरे में दो लाशें फंदे से लटक रही थीं। एक उनके पोते अंकित और दूसरी गांव के ही रामेंद्र की बेटी सुषमा (18) की। यह देख उनके मुंह से चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए।  

यह भी पढ़ेंः- UP: पहले पीटा... फिर घोंट दिया गला, पिता की समाधि को अर्पित की लाश; मौत का बदला लेने को बेटे ने खेला खूनी खेल

विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ सतीश कुमार एवं थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार दुबे पुलिस एवं फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने दरवाजा तोड़कर शवों को नीचे उतारा। घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। 

ग्रामीणों में चर्चाओं का बाजार गर्म

बताया गया कि अंकित के माता-पिता लुधियाना में रहकर मजदूरी करते हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। सीओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें