फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी भाजपा के ब्लैंक चेक, हर कोई करो कैश!

Mon, 19 Aug 2013 02:05 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार की शुक्रवार को यहां हुई बैठक में भी नरेंद्र मोदी के नाम की माला का जमकर जाप किया गया।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिहाज से कील-कांटे दुरुस्त करने के लिए बुलाई गई इस बैठक में संघ के सहसरकार्यवाह सुरेश सोनी ने लोगों को इस चुनाव का महत्व समझाया।

यह बताने की कोशिश की कि मोदी को लेकर जिस तरह का माहौल पूरे देश में बना हुआ है, उसका फायदा उठाकर भाजपा को सत्ता में लाने के लिए इससे अच्छा अवसर शायद फिर न मिले।

इसलिए आपसी खींचतान बंद कर और सब कुछ भूलकर नीचे तक सभी संगठन बेहतर तालमेल बनाएं।

सिर्फ मोदी की अगुवाई में भाजपा की केंद्रीय सत्ता पर ताजपोशी का लक्ष्य रखकर काम करें। इस बार अगर किसी चूक से दिल्ली की गद्दी भाजपा से दूर रह गई तो आगे बहुत मुश्किल होगी।
विज्ञापन


यहां विश्व संवाद केंद्र में हुई संघ परिवार की समन्वय बैठक में भाजपा सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में मुख्य मुद्दा उत्तर प्रदेश में मोदी के नाम से बने माहौल का चुनावी लिहाज से फायदा लेना रहा। बैठक की शुरुआत में सोनी ने देश की परिस्थितियां सभी के सामने रखीं। कहा कि बात सिर्फ चुनाव की या सत्ता परिवर्तन भर की नहीं है।
विज्ञापन


मुद्दा देश की सुरक्षा, स्वाभिमान और सभी लोगों को समान अधिकार दिलाने का है। इसलिए भाजपा को सत्ता में लाना जरूरी है।

उन्होंने यह इशारा भी कर दिया कि संघ का इस समय एकमात्र संकल्प मोदी की अगुवाई में देश में सत्ता परिवर्तन कराना है।

इसके लिए संघ पूरी तरह से मैदान में उतर पड़ा है। इसमें किसी भी व्यक्ति या किसी स्तर पर चूक व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

इस हाल में कैसे हो बेड़ा पार
सहसरकार्यवाह सोनी के सामने कुछ लोगों ने यह दर्द भी जताया कि यूपी में तो कई प्रमुख नेता ही एक साथ चलने को तैयार नहीं हैं।

पार्टी मुख्यालय का हाल यह है कि हर आदमी दूसरे की तरफ आशंका से देखता है। संगठन की चिंता के बजाय अपने-अपने लोगों की चिंता है।

सूबे में तमाम ऐसे लोग भाजपा का टिकट मिल जाने का दावा करते घूम रहे हैं। जो अभी पार्टी में नहीं आए हैं। इस हाल में पार्टी कैसे जीतेगी। सोनी ने नाराजगी भले स्वरों में कहा, यह स्थिति ठीक नहीं है।

बूथ स्तर तक खड़ी करें कार्यकर्ताओं की टोली
सोनी ने कहा कि मोदी के नाम पर माहौल बना हुआ है। लोग भाजपा को वोट देने के इच्छुक हैं, पर इसके लिए संगठन का तंत्र चाहिए।

इसलिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की टोली खड़ी की जाए, जो मोदी के नाम पर बने माहौल को वोटों में बदलने के लिए काम करे।

सहसरकार्यवाह ने संघ से संबंधित सभी संगठनों को एकजुट होकर चुनाव में भाजपा को वोट दिलाने पर जोर दिया। कहा कि सभी जगह बेहतर तालमेल बनाया जाए।

सिर्फ भाजपा को वोट दिलाने का लक्ष्य सामने रखकर काम करें। मोदी संघ के सभी उद्देश्य पूरे करते हैं। कसौटी पर खरे उतरते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें