फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस : युवक की हत्या कर बाइक लूटी, काकोरी से बहन के घर जा रहा था राहुल

Sat, 06 Nov 2021 11:38 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मौके पर राहुल की बाइक नहीं मिलने से आशंका जताई जा रही है कि हमलावर ही बाइक लूट ले गए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में माल में बहन के घर जाने के लिए निकले युवक की अज्ञात बदमाशों ने बल्ली से सिर पर हमला कर हत्या करके अपाचे बाइक लूट ली। पुलिस ने छानबीन की तो मृतक की पहचान काकोरी थाना क्षेत्र के जिल्हापुर गाँव निवासी राहुल पुत्र रामप्रसाद के रूप में हुई। सूचना पर एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौका मुआयना कर पूरे मामले की जानकारी लेने के साथ ही विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन के लिए पुलिस टीमें लगाईं हैं। 

विज्ञापन

काकोरी के जिल्हापुर गांव निवासी रिंकू ने बताया कि उसका छोटा भाई राहुल (32) गुरुवार रात नौ बजे माल के कोलवा गांव निवासी बहनोई सुनील के घर जाने की बात कहकर अपाचे बाइक से निकला था। शुक्रवार सुबह माल के कोलवा गांव के पास सड़क किनारे राहुल का शव मिला। मौके पर राहुल की बाइक नहीं मिलने से आशंका जताई जा रही है कि हमलावर ही बाइक लूट ले गए हैं। माल इंस्पेक्टर ने बताया कि जो पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में रिपोर्ट दर्ज करके विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें