फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इनकम टैक्स आफिस में घमासान, असिस्टेंट कमिश्नर ने IRS को पीटा; अखिलेश ने सरकार को निशाने पर लेकर कसा तंज

Thu, 29 May 2025 09:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में इनकम टैक्स आफिस में कहासुनी हुई तो असिस्टेंट कमिश्नर ने आईआरएस गौरव गर्ग को दफ्तर के भीतर पीट दिया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना। वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव ने सरकार को निशाने पर लेकर तंज कसा। आगे पढ़ें और जानें पूरा मामला...
विज्ञापन
चेयर पर घायल आईआरएस गौरव गर्ग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हजरतगंज के नरही स्थित इनकम टैक्स के दफ्तर में आईआरएस गौरव गर्ग पर जॉइंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा ने हमला कर दिया। हमले में डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सिविल अस्पताल लेकर पहुंची।इनकम टैक्स दफ्तर के छठें तल पर बृहस्पतिवार को आईआरएस के केबिन में बैठक चल रही थी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि 2014 बैच के आईआरएस योगेंद्र मिश्र ने पानी के गिलास से गौरव पर हमला कर दिया। इसके बाद बंद केबिन में दोनों अफसरों में मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि गौरव गर्ग के नाक से खून बहने लगा। गौरव आईपीएस रवीना त्यागी के पति हैं। रवीना यहां डीसीपी मध्य के पद पर तैनात रही हैं।

यह भी पढ़ेंः- UP Weather News: अचानक बदला मौसम का मिजाज, 65 जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी

विज्ञापन

इनकम टैक्स दफ्तर में तनाव का माहौल है

बताया जा रहा है कि गौरव गर्ग के नाक से खून बहने लगा। मामला गंभीर देख पुलिस उन्हें एंबुलेंस से सिविल अस्पताल ले गई, जहां उनका इलाज चल रहा है। गौरव गर्ग आईपीएस रवीना त्यागी के पति हैं। रवीना यहां डीसीपी मध्य के पद पर तैनात रही हैं। दो अधिकारियों के बीच हुए विवाद के बाद महकमे में चर्चा तेज हो गई है। इनकम टैक्स दफ्तर में तनाव का माहौल है।

किसी को भी कर्मचारियों ने भीतर नहीं जाने दिया। यही नहीं, पुलिस भी पूरे मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रही है। उधर, अस्पताल पहुंचे गौरव गर्ग ने डॉक्टरों से कान में सनसनाहट, दाएं पैर के घुटने में चोट और चक्कर आने की शिकायत की। इसके बाद उन्हें भर्ती किया गया। डॉक्टर गौरव गर्ग का इलाज कर रहे हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
 

टूर्नामेंट में हंगामा करने की हो रही थी जांच

सूत्रों के मुताबिक मार्च माह में राजधानी में आईआरएस अधिकारियों का क्रिकेट टूर्नामेंट कराया गया था, जहां योगेंद्र मिश्रा ने टीम में शामिल नहीं करने पर जमकर हंगामा किया था। वह पिच पर ही बैठ कर अधिकारियों को भला-बुरा कहने लगे थे। साथ ही अधिकारियों को अपने परिवार में कई ब्यूरोक्रेट्स और जज होने की धमकी दे रहे थे। 

वह आयकर विभाग के कई अन्य अधिकारियों पर भी इस तरह दबाव बनाते थे। इसकी शिकायतें होने पर उनके खिलाफ उच्चस्तरीय जांच शुरू की गई थी। इसी जांच को प्रभावित करने के उद्देश्य से योगेंद्र मिश्रा ने असिस्टेंट कमिश्नर गौरव गर्ग पर मुख्य आयकर आयुक्त के सामने हमला कर दिया। योगेंद्र की पत्नी एआरटीओ के पद पर तैनात हैं।

 

जानकारी मिली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आईआरएस गौरव गर्ग से बात करके उनका हाल जाना। 
 

अखिलेश ने भाजपा सरकार पर कसा तंज 

खबर सामने आई तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए तंज कसा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'अब तक पुलिस बनाम पुलिस हो रहा था, अब अधिकारी बनाम अधिकारी हो रहा है। लखनऊ में एक आईआरएस अधिकारी को बंधक बनाकर एक इनकम टैक्स अधिकारी द्वारा पीटे जाने का मामला सामने आया है। इसकी जांच हो और पता किया जाए कि एक आईपीएस अधिकारी के पति के साथ ऐसी घटना क्यों घटी ? इसके सूत्र किस-किस से जुड़े हैं।'
 
विज्ञापन

टूर्नामेंट में हंगामा, अफसरों की झूठी शिकायतें करने की जांच

सूत्रो के मुताबिक मार्च माह में राजधानी में आईआरएस अधिकारियों का क्रिकेट टूर्नामेंट कराया गया था, जहां योगेंद्र मिश्रा ने टीम में शामिल नहीं करने पर जमकर हंगामा किया था। वह पिच पर ही बैठ कर अधिकारियों को भला-बुरा कहने लगे थे। साथ ही अधिकारियों को अपने परिवार में कई ब्यूरोक्रेट्स और जज होने की धमकी दे रहे थे। वह आयकर विभाग के कई अन्य अधिकारियों पर भी इस तरह शिकायतें करके दबाव बनाते थे। आगरा में तैनाती के दौरान उनकी एक महिला अधिकारी के साथ कहासुनी भी हुई थी। वह आईआरएस अधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में भी तमाम अनर्गल टिप्पणियां करते थे, जिसके बाद कई बड़े अधिकारियों ने ग्रुप छोड़ दिया था। इसकी तमाम शिकायतें होने पर उनके खिलाफ उच्चस्तरीय जांच शुरू की गई थी। इसी जांच को प्रभावित करने के उद्देश्य से योगेंद्र मिश्रा ने असिस्टेंट कमिश्नर गौरव गर्ग के कार्यालय गए थे। योगेंद्र की पत्नी एआरटीओ के पद पर तैनात हैं। यह भी चर्चा है कि शुक्रवार को प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त विवेक मिश्रा सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जांच में खुद को बचाने के लिए योगेंद्र ने मुख्यालय जाकर पैरवी की और मना करने पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें