फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-झांसी में भी आयोजित होगी सेना भर्ती

Wed, 16 Oct 2013 02:24 AM IST
अभिषेक यादव/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी में 7 जिलों के युवाओं के लिए 18 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक आयोजित होने जा रही सेना भर्ती रैली में से झांसी और आगरा जिलों को अलग कर लिया गया है।
विज्ञापन


अब आगरा व झांसी के युवाओं के लिए भर्ती रैली 18 से 20 नवंबर के बीच आगरा कैंट में होगी।

सेना भर्ती संगठन के अनुसार हाल ही सितंबर में प्रतापगढ़ और हापुड़ में हुई भर्ती रैली में भारी संख्या में युवा जुटे थे।

मैनपुरी में 7 जिलों के युवाओं के लिए होने जा रही भर्ती के दौरान संख्या और भी बढ़ने की संभावना थी। ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने और प्रशासकीय कार्यों में सहूलियत के लिए अब इन 7 जिलों में से आगरा और झांसी को अलग कर लिया गया है।
विज्ञापन


आगरा कैंट में आगरा, बाहा व इत्मादपुर तहसीलों के युवाओं के लिए 18 नवंबर और किरावली, खैरागढ़ व फतेहाबाद तहसील के युवाओं के लिए 19 नवंबर को भर्ती होगी।

झांसी जिले के युवाओं के लिए 20 नवंबर को आगरा कैंट में भर्ती रैली होगी। साथ ही संगठन ने स्पष्ट किया है कि आगरा व झांसी के उम्मीदवार मैनपुरी में हो रही सेना भर्ती रैली में न जाएं क्योंकि वहां उन्हें शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


यह व्यवस्था इन जिलों के युवाओं को भी सहूलियत देगी क्योंकि उनके मैनपुरी जाने के खर्च में बचत होगी।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें यहां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें