फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69 हजार शिक्षक भर्ती: आरक्षण घोटाले का आरोप लगाकर अभ्यर्थियों ने सीएम आवास के बाहर किया प्रदर्शन

Tue, 20 Jul 2021 05:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अभ्यर्थियों का आरोप है कि शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्ग के लिए आवंटित सीटें अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को दे दी गईं। इस पर उन्होंने मुख्यमंत्री आवास के बाहर और भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते अभ्यर्थी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

69 हजार शिक्षक भर्ती में घोटाले का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया। जहां पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए उन्हें बसों में भरकर धरनास्थल पर भेज दिया। अभ्यर्थियों ने भाजपा कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों का आरोप है कि शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्ग के लिए आवंटित सीटें अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को दे दी गईं। इसके चलते 5844 सीटों का नुकसान हुआ है। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने भी अपनी अंतरिम रिपोर्ट में 5,844 सीटों का आरक्षण घोटाला होने की बात स्वीकारी है।

उन्होंने आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग की। साथ ही कहा कि आयोग में जिन अभ्यर्थियों ने लिखित में शिकायत दर्ज कराई है, उन सभी को समायोजित किया जाए।

बता दें कि इस पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा था कि बेसिक शिक्षा परिषद में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में सामान्य वर्ग की 34,589 सीटें थीं। जबकि इस वर्ग के महज 20,301 अभ्यर्थी ही चयनित हुए हैं।
विज्ञापन


सामान्य वर्ग के शेष 14,288 पदों पर भी ओबीसी व एससी वर्ग के अभ्यर्थी मेरिट के आधार पर चयनित हुए हैं। इस तरह कुल 31 हजार अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आरक्षण नहीं देने का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें