फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69000 शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थियों ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद के आवास के पास किया प्रदर्शन, न्याय की मांग की

Tue, 10 Sep 2024 01:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मंगलवार को लखनऊ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास के बाहर प्रदर्शन किया और एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग की। अभ्यर्थी न्याय करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते अभ्यर्थी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

69000 शिक्षक भर्ती के मामले में हाईकोर्ट के दिए गए फैसले पर रोक लगाने के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद भी लखनऊ में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को अभ्यर्थियों ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सरकारी आवास के सामने प्रदर्शन किया और नियुक्ति देने की मांग की।

विज्ञापन


अभ्यर्थी एससी एसटी और ओबीसी समाज के अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग कर रहे थे और न्याय देने के नारे लगा रहे थे। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को स्थगित कर दिया। शीर्ष कोर्ट ने आगे की सुनवाई के लिए यूपी सरकार व अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है।

ये भी पढ़ें - यूपी उपचुनाव: कटेहरी और मिल्कीपुर में टिकट को लेकर भाजपा में खींचतान, सहयोगी दल भी बढ़ा रहे मुश्किल
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पत्नी के सामने प्रॉपर्टी डीलर के सीने में दागीं गोलियां, ताबड़तोड़ कई राउंड की फायरिंग; गांव में दहशत
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने संक्षिप्त सुनवाई के बाद मेरिट लिस्ट नए सिरे से जारी करने के आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है। पीठ ने कहा कि पहले वह हाईकोर्ट के निर्णय का अध्ययन करेगी बाद में मामले के कानूनी पहलुओं को परखकर आदेश पारित करेगी।

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से प्रदेश की योगी सरकार ने राहत की सांस ली है। माना जा रहा है कि इस फैसले के बाद अब सरकार के स्तर पर इस मसले के हल का सर्वमान्य फार्मूला निकाल लिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने 23 सितंबर को दोनों पक्षों से लिखित जवाब मांगा है। इससे सरकार को और समय मिल गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें