फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस लेते पकड़ा गया बिजली का अवर अभियंता, संविदा कर्मचारी से मांग रहा था रुपये

Sat, 14 Dec 2019 03:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
घूस लेने का आरोपी रोशन लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में एंटी करप्शन विभाग ने शुक्रवार को ठाकुरगंज स्थित राधाग्राम पावर हाउस के अवर अभियंता रोशन लाल को आठ हजार रुपये की घूस लेते रंगेहाथ दबोचा। आरोपी के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। राधाग्राम पावर हाउस में संविदाकर्मी चांद ने अभियंता की शिकायत की थी।
विज्ञापन


उसने एंटी करप्शन के अधिकारियों को जानकारी दी थी कि रोशन लाल उसे काम पर बनाए रखने के लिए आठ हजार रुपये की घूस मांग रहे हैं। इस पर एंटी करप्शन के एसपी राजीव मल्होत्रा ने इंस्पेक्टर अली हमजा सिद्दीकी को छानबीन की जिम्मेदारी सौंपी।

टीम के कहने पर चांद ने अभियंता रोशन लाल से बात की और उसे घूस देने को तैयार हो गया। शुक्रवार को जैसे ही चांद ने अभियंता को घूस के रुपये थमाए, एंटी करप्शन की टीम ने उसे दबोच लिया। मौके पर अन्य लोगों की गवाही दर्ज कर टीम ने आरोपी अभियंता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

संविदाकर्मी के समर्थन में उतरे यूनियन नेता

उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष मो. खालिद सहित अन्य पदाधिकारी संविदाकर्मी चांद के समर्थन में उतर आए। ठाकुरगंज थाने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चांद के साथ अन्याय हुआ तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें