फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC: महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की भर्ती के लिए हुई मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 12 तक आपत्ति जता सकेंगे अभ्यर्थी

Mon, 09 May 2022 07:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता यानी आग्जिलरी नर्स मिडवाइफरी (एएनएम) की भर्ती के लिए 8 मई को हुई मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। सभी अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता यानी आग्जिलरी नर्स मिडवाइफरी (एएनएम) की भर्ती के लिए हुई मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी ( आंसर की) जारी कर दी है।

विज्ञापन


सभी अभ्यथी आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर इसे देख सकते हैं और 12 मई तक आनलाइन आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। आफलाइन या किसी अन्य माध्यम से आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएंगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन कर सकते हैं।

एएनएम के रिक्त 9212 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 8 मई 2022 को किया गया था। भर्ती के लिए 30 दिसंबर 2021 को विज्ञापन जारी किया गया था। मुख्य परीक्षा की तारीख छह फरवरी 2022 निर्धारित की गई थी पर यूपी विधानसभा चुनाव के कारण तारीख आगे बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें