फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: आमने-सामने टकराई दो बाइक, बुजुर्ग की मौत, घायल होने पर भी फरार हो गया युवक

Sun, 16 Jun 2024 09:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, जगदीशपुर (अमेठी)

सार

मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने रामहरख यादव को मृत घोषित करते हुए जमुना प्रसाद का उपचार शुरू किया। 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय थाने से गुजरने वाले जायस मार्ग पर रविवार देर शाम दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। दुर्घटना में एक बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई और उसका साथी बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। दूसरी बाइक सवार घायल होने के बाद भी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


जगदीशपुर थाने के कपूरीपुर गांव निवासी रामहरख यादव (75) रविवार गांव के ही जमुना प्रसाद के बाइक से किसी काम के सिलसिले में जाफरगंज बाजार से घर लौट रहे थे। रास्ते में जगदीशपुर-जायस मार्ग स्थित मौरंग मंडी के पास सामने से आई बाइक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। लेकिन दूसरी बाइक सवार घायल होने के बाद भी मौके से बाइक समेत फरार हो गए।

मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने रामहरख यादव को मृत घोषित करते हुए जमुना प्रसाद का उपचार शुरू किया। अस्पताल में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की सूचना परिजनों को दी। रामहरख यादव की मौत के बाद परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें