पुलिस और वन विभाग की टीम ने पिकअप वाहन से 25 लाख रुपये की कीमत के 1,167 कछुआ बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि कछुआ पश्चिम बंगाल बेचने को ले जा रहे थे। बुधवार को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जायस रोड स्थित हंसवासुरवन मोड़ के पास पुलिस व वन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाया। टीम को देखकर कछुआ लेकर जा रही पिकअप खड्ड में अचानक पलट गई। पिकअप से विभिन्न प्रजातियों के 1167 कछुए बरामद किए गए।
पुलिस ने मौके से जगदीशपुर थानाक्षेत्र के गांधी नगर निवासी मोतीलाल, गौरीगंज थाना क्षेत्र के चतुरीपुर मऊ निवासी राज बहादुर पहलवान तथा रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाने के बहराम उसरैना निवासी अजय कुमार यादव को पकड़ा है। तस्करों ने बरामद कछुओं को अलग-अलग स्थान से पकड़ने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल लेकर जाकर बिक्री करते हैं।