फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: उप मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश, समय से पूरे कराएं निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज

Sat, 25 Nov 2023 06:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने निर्देश दिया है कि मेडिकल कॉलेजों का निर्माण समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने तीमारदारों के लिए भी उचित इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों को गुणवत्ता के साथ एवं अनुबंध की समयसीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें ताकि आगामी सत्र से फेज-3 के 14 मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा शिक्षा शैक्षणिक सत्र प्रारम्भ किया जा सके। उन्होंने निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेजों में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नर्सिंग कॉलेजों को मेडिकल कालेजों के ही पास बनाया जाए।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने एसजीपीजीआई, केजीएमयू, डॉ. राम मनोहर लोहिया आदि संस्थानों में आपातकाल सेवाओं को और बेहतर करने के आदेश दिये हैं जिससे कि वहां पर आने वाले लोगों को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े और मरीजों का बेहतर इलाज हो सके। प्रदेश के धार्मिक स्थल जनपदों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर किया जाए जिससे कि वहां पर आने वाले पर्यटकों, श्रद्धालुओं तथा स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।

ये भी पढ़ें - सपा में सेंधमारी क्यों आसान: आखिर अपने नेताओं को क्यों नहीं सहेज पा रही है पार्टी? कहां हो रही है चूक
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: मुख्तार के दुश्मन ब्रजेश सिंह को एनडीए से लड़ाना चाहते हैं राजभर, बीजेपी ने दी सख्त प्रतिक्रिया
विज्ञापन


साफ-सफाई का रखें खास ध्यान
उन्होंने अधिकारियों को आदेशित किया कि प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों की रंगाई-पुताई करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि सीएससी, पीएससी तथा हेल्थ वेलनेस सेंटरों को पूर्ण क्षमता के साथ संचालित किया जाए। आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भण्डार सुनिश्चित किया जाए। प्रदेश में बढ़ रही ठंड के दृष्टिगत सभी अस्पतालों में आवश्यक प्रबंध किये जाएं। अस्पतालों में आने वाले मरीजों के साथ-साथ उनके तीमारदारों हेतु भी उचित प्रबंध किये जाएं। 

बैठक में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थ सेन शर्मा, सचिव रंजन कुमार, महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा किंजल सिंह, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य दीपा त्यागी सहित विशेष सचिवगण एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें