फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के जिस संग्रहालय का नाम योगी सरकार ने बदला, वहां पहुंचकर अखिलेश यादव ने किया ये एलान

Sat, 12 Dec 2020 12:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए माहौल बनने लगा है। किसान आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरे अखिलेश यादव अब एक्शन में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले सितंबर में योगी सरकार ने आगरा में सपा सरकार के समय शुरू किए गए मुगल संग्रहालय का नाम बदलकर छत्रपति शाहूजी महाराज कर दिया था। अखिलेश यादव ने वहां का दौरा किया और सोशल मीडिया पर एलान किया कि 'आगरा में सपा के समय शुरू हुआ मुगल म्यूजियम सपा सरकार आने पर राष्ट्रीय एकता एवं बहुधर्मी साझी विरासत के नाम से जाना जाएगा। आने वाले समय में सपा इसमें महाराज अग्रसेन, राजमाता जीजाबाई, छत्रपति शिवाजी महाराज व शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा ससम्मान लगवाएगी।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में अखिलेश यादव निर्माणाधीन संग्रहालय में चहलकदमी करते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस संदेश के माध्यम से अखिलेश यादव सोशल इंजीनियरिंग का संदेश देना चाह रहे हैं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें