फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खजुराहो से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी का पर्चा निरस्त, अखिलेश बोले- ये लोकतंत्र की हत्या, न्यायिक जांच हो

Fri, 05 Apr 2024 06:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

खजुराहो में सपा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त करने पर अखिलेश यादव ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है और मामले में न्यायिक जांच की मांग की है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त करना सरेआम लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने मामले में न्यायिक जांच की मांग की है और इसे लोकतांत्रिक अपराध बताया है।
विज्ञापन


उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा कि खजुराहो सीट से इंडिया गठबंधन की सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त करना सरेआम लोकतंत्र की हत्या है। कहा जा रहा है कि हस्ताक्षर नहीं थे तो फिर देखनेवाले अधिकारी ने फार्म लिया ही क्यों। ये सब बहाने हैं और हार चुकी भाजपा की हताशा। जो न्यायालय के कैमरे के सामने छल कर सकते हैं वो फार्म मिलने के बाद पीठ पीछे क्या-क्या साजिश रचते होंगे। 
विज्ञापन


भाजपा बात में ही नहीं काम में भी झूठी है और समस्त प्रशासनिक तंत्र को भ्रष्ट बनाने की दोषी भी। 

इस घटना की भी न्यायिक जांच हो, किसी का पर्चा निरस्त करना लोकतांत्रिक अपराध है।
 

इसे इंडिया गठबंधन के लिए एक झटके के रूप में देखा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें