यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने सैमसंग कंपनी के साथ 1970 करोड़ का एमओयू साइन किया। इस दौरान सीएम अखिलेश ने कहा कि पॉलिसी के माध्यम से यूपी में इनवेस्टमेंट आ रहा है ये बहुत खुशी की बात है। उन्होंने सैमसंग के अधिकारी एसके हांग को भी धन्यवाद दिया। सीएम अखिलेश ने कहा, सैमसंग कंपनी नोएडा में प्लांट भी लगाएगी जिससे नौजवानों को रोजगार मिलेगा और यूपी की अर्थव्यवस्था भी सुधरेगी।
उन्होंने कहा कि इस कदम से लोगों के जीवन में आराम और बदलाव दिखाई देगा। कहा कि पहले जो चीजें शहरों तक सीमित थी उनकी मांग गांवों में भी बढ़ रही है। फ्रिज, टीवी गांवों में पहुंचने लगा है वहीं बिना मोबाइल के कोई चल नहीं सकता। उन्होंने कहा कि देश में और खासकर यूपी में लोगों की दो मोबाइल रखने की आदत हो गई है कहीं-कहीं तो तीन मोबाइल रखने वाले भी मिलेंगे।
उन्होंने कहा सैमसंग मोबाइल लोगों के बीच लोकप्रिय है। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। सीएम ने कहा कि अभी लैपटॉप दिया था इस बार कोशिश है कि लोगों के हाथों में लैपटॉप आ जाए। क्योंकि ये लोगों की जरूरत है और इससे सरकार की योजनाएं भी लोगों तक पहुंचेगीं। सीएम ने सैमसंग कंपनी के अधिकारियों को पूरा सहयोग देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव के साथ भी आने वाले समय में काम करेंगे।