फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश यादव बोले - विकास में पिछड़ता जा रहा यूपी, निवेश प्रस्ताव का दावा पर नहीं लगा कोई उद्योग

Fri, 15 Dec 2023 07:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के पास न दृष्टिकोण और न ही इच्छाशक्ति है। भाजपा सरकार ने दावा किया कि प्रदेश में 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव मिले, लेकिन अभी तक कहीं एक भी उद्योग नहीं लगा।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में विकास के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश लगातार पिछड़ता जा रहा है। सरकार के पास न तो प्रदेश की प्रगति का कोई दृष्टिकोण है और न ही इच्छाशक्ति। सात वर्षों से लगातार सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा सरकार ने अब तक जनहित में एक भी काम नहीं किया है।

विज्ञापन


अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि प्रदेश के विकास के लिए निवेशक सम्मेलन की नींव सपा सरकार में रखी गई थी। तब लखनऊ के चकगंजरिया में आईटी हब बना। एचसीएल कंपनी के साथ अन्य आईटी कंपनियां भी यहां काम कर रही हैं। अमूल दूध का प्लांट लगा। नौजवानों को तमाम नौकरियां मिलीं, अनेक फिल्म निर्माता प्रदेश में आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है। जो उद्योगपति आना चाहते थे, वे भी नहीं आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें - जानें, राम मंदिर निर्माण में अब तक कितने हजार करोड़ हुए खर्च, काशी व महाकाल कॉरीडोर से आगे निकला बजट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - संघ ने तैयार किया श्रीराममंदिर प्राण प्रतिष्ठा अभियान गीत, श्री रघुवर जी के अवधपुरी में... ये हैं बोल


भाजपा सरकार ने दावा किया कि प्रदेश में 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव मिले, लेकिन अभी तक कहीं एक भी उद्योग नहीं लगा। उद्यमियों को प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए सरकार भूमि नहीं दे पा रही है। विभिन्न विभाग एनओसी देने में खूब परेशान कर रहे हैं। भाजपा सरकार अपने बजट का 60 प्रतिशत पैसा भी खर्च नहीं कर पाई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें