फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अखिलेश बोले- राजभर और शिवपाल को जाना है तो जाएं, भाजपा ने लिखवाई चाचा से चिट्ठी, दिल्ली से वायरल की

Mon, 18 Jul 2022 08:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में रुपया एक डालर के मुकाबले 80 पार कर गया है। इससे अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। महंगाई की मार से जनता परेशान है और हुक्मरान बेफिक्र हैं। घरेलू अर्थव्यवस्था चौपट है, लेकिन भाजपा सरकार की संवेदनहीनता कम होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने सपा विधायक एवं चाचा शिवपाल यादव से उनके नाम चिट्ठी लिखवाई और फिर उसे दिल्ली से वायरल किया। अखिलेश ने आरोप लगाया कि लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज पढ़ने वाले भाजपा के प्रशिक्षित लोग हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने आए अखिलेश यादव ने सोमवार को विधानभवन में मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा के कहने पर शिवपाल यादव ने उन्हें पत्र लिखा था। उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव की चिट्ठी को सबसे पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर वायरल किया। इससे साफ है कि यह पत्र भाजपा की साजिश का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि लुलु मॉल के निर्माण से राजधानी में निवेश आया है। लुलु मॉल का कार्य सपा सरकार के कार्यकाल में शुरू हुआ था। सुभासपा और शिवपाल यादव के मुद्दे पर अखिलेश ने कहा कि जिसे जाना है वह जा सकता हैं, वह किसी को रोक नहीं सकते।

महंगाई की मार से लोग परेशान
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि महंगाई की मार से जनता परेशान है और हुक्मरान बेफिक्र हैं। घरेलू अर्थव्यवस्था चौपट है, लेकिन भाजपा सरकार की संवेदनहीनता कम होने का नाम नहीं ले रही है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में एक डालर के मुकाबले रुपया 80 के पार हो गया है। इससे अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई के कारण विदेशों में पढ़ाना, विदेश यात्रा करना सब मुश्किल हो गया है। खाद, बीज, कृषि यंत्र सभी महंगे हैं। मोबाइल, कार खरीदना महंगा हो गया है। व्यापार घाटा बढ़ गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आयात महंगा हो जाने से देश की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर हो गई है। भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था लाने की जिद में गरीब को और गरीब बना रही है। पौष्टिक आहार पर जीएसटी की दरें बढ़ाकर आम जनता को प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बैंकों ने लोन पर ब्याज की दरें बढ़ा दी हैं। भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियां इसके लिए जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें