सपा विधायक शिवपाल यादव ने कहा कि कोई भी समाजवादी कभी भी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सच्चा समाजवादी राष्ट्रपति चुनाव में यूपीए उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के पक्ष में मतदान नहीं करेगा।
सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यदि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनकी पार्टी को गठबंधन से बाहर किया है तो वह बसपा से गठबंधन की बात करेंगे। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती भी गरीबों, पिछड़ों, दलितों और वंचितों के लिए संघर्ष करती है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर जाता है। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू भारी मतों से जीतेंगी। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा से नाराजगी की कई वजह है । उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में ना तो यूपीए के प्रत्याशी ने उनसे वोट मांगा ना ही यूपीए के किसी नेता ने उसे वोट मांगा है। उन्होंने कहा कि एनडीए के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने उनसे मत एवं समर्थन मांगा है इसलिए वह और उनके दल के सभी विधायक द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करेंगे
सच्चा समाजवादी यशवंत सिन्हा को वोट नहीं करेगा : शिवपाल