फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: ट्वीट कर अखिलेश बोले, भाजपा सरकार का मकसद गरीबों की सुविधाएं छीन लेना है

Tue, 26 Oct 2021 01:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा गरीबों को मिलने वाली सुविधाओं में कटौती कर रही है और जनता को ठग रही है।

 
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा गरीबों को मिलने वाली सुविधाएं छीन लेना चाहती है। पहले गरीबों के खातो में हजारों करोड़ रुपये दिया जाता था पर अब सरकार जनता को ठग रही है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि पहले की सरकार में गरीबों के खातों में हजारों करोड़ों रुपया दिया जाता था आज झूठ का फूल ‘लूट का फूल’ बनकर चौबीसों घंटे जनता को ठग रहा है। आज केंद्र और यूपी की भाजपा सरकार की प्राथमिकता है गरीब तक की जेब काटना, गरीब के परिवार की मूलभत सुविधाएं छीन लेना।

विज्ञापन


पुराने को संसाधन विहीन कर खोल रहे नए मेडिकल कॉलेज
इसके पहले अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेज खोलने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहले से खुले चिकित्सा संस्थानों के बजट में कटौती की जा रही है। उन्हें संसाधन व संकाय विहीन बनाकर सिर्फ गिनती गिनाई जा रही है। इससे जनता का भला नहीं होगा।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा राज में सिर्फ पूंजीपतियों को फायदा मिला है। सरकार सभी कार्य में उन्हीं के हितों का ध्यान रख रही है। इसके लिए गरीबों, किसानों का हक मार रही है। ऐसे में गरीबों एवं मध्यम वर्ग के हक के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को आत्मसात करना होगा। दोनों के सिद्धांतों व विचारों को साथ लेकर सपा दलितों, पिछड़ों, किसानों, मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा में आने वाले हर व्यक्ति के सम्मान की रक्षा होगी। सपा की सरकार बनने पर सभी प्रदेशवासियों के लिए दवाई, शिक्षा सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने खाद, बीज, महंगाई का मुद्दा उठाते हुए ललितपुर की घटना को सरकार की विफलता बताया। कहा कि बारिश से फसलें तबाह हो गई हैं, किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया है।

विज्ञापन

कई दलों के नेता सपा में शामिल

सपा कार्यालय में सोमवार को भाजपा समेत कई अन्य दलों के नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ली। इनमें भाजपा नेता त्रयंबक पाठक, इंजीनियर प्रवीन पाठक, अरविंद सिंह, महेश सिंह, शिवशंकर, हरेंद्र कुमार शुक्ला आदि शामिल थे। इसी तरह लोजपा महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीता सरोज, निषाद पार्टी से राजकुमार निषाद, लोकतांत्रिक जनता दल से राम सुफल यादव, बसपा के आगरा मंडल के पूर्व अध्यक्ष शकील कुरैशी, आजाद सिंह, वीरेंद्र सिंह जाटव, वीर सिंह कोरवाल, कांग्रेस के नोएडा के पूर्व महानगर अध्यक्ष कुलदीप अवाना, चौधरी जिले सिंह, भाजपा के भरत अवाना, केपी प्रधान तथा आम आदमी पार्टी के हरदीप ने भी सपा की सदस्यता ली। इसी क्रम में आदिम समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हंसराज कौल ने सपा को समर्थन देने का एलान किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें