फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, अयोध्या में हाईटेक थीम पार्क को मंजूरी

Tue, 18 Oct 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम अखिलेश यादव
विज्ञापन
चुनावी साल में अयोध्या फिर सुर्खियों में है। राम के नाम पर चुनावी नैया पार लगाने की कोशिशें एक बार फिर तेज हो गई हैं। केंद्र सरकार जहां रामायण सर्किट के लिए खजाना खोल रही है, वहीं अखिलेश सरकार भी राम के नाम पर भाजपा को वॉकओवर देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


मंगलवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा अयोध्या आ रहे हैं, तो सोमवार को ही अखिलेश यादव कैबिनेट ने रामनगरी के रामकथा संकुल में प्रस्तावित रामलीला थीम पार्क में काम शुरू करने का फैसला किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दशहरे पर लखनऊ के ऐशबाग रामलीला मैदान में जय श्रीराम का उद्घोष किया था, वह केवल रामलीला तक सीमित नहीं था। सियासी हल्कों में इसके दूरगामी अर्थ निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


सूबे की सियासत में अयोध्या अहम भूमिका निभाती रही है। राम के नाम पर सरकार बनती, बिगड़ती रही हैं। अब भगवान राम की नगरी के सौन्दर्यीकरण और प्रोजेक्ट्स के जरिये संदेश देने की कोशिश की जा रही है। इसमें केंद्र और प्रदेश, दोनों ही सरकारें पीछे नहीं है।

डॉ. लोहिया से जोड़कर दावा करते हैं सपाई

महेश शर्मा
सपा की कोशिश है कि रामायण सर्किट के नाम पर अयोध्या के विकास का श्रेय केंद्र सरकार न लूट ले जाए। वैसे भी समाजवादी दावा करते हैं कि रामायण मेले की अवधारणा डॉ. लोहिया ने ही दी थी।

रामायण सर्किट पर 225 करोड़ खर्च करेगा केंद्र
रामनगरी में रामायण सर्किट के पहले चरण के लिए केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने पिछले दिनों 50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। शुरूआती बजट 175 करोड़ रुपये था, जो बढ़ाकर 225 करोड़ कर दिया गया।

रामायण सर्किट में रामायणकालीन घटनाओं का दृश्यांकन करने, टूरिज्म फैसेलिटी सेंटर की स्थापना और घाटों के सौंदर्यीकरण की योजनाएं शामिल हैं। महेश शर्मा का अयोध्या दौरा भी इसी कड़ी का हिस्सा है। वे हनुमान गढ़ी जाएंगे, रामलला के दर्शन करेंगे और कारसेवकपुरम में सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

सपा सरकार बनाएगी अंतरराष्ट्रीय रामलीला संकुल

प्रदेश की सपा सरकार ने केंद्र के रामायण सर्किट का जवाब देते हुए वहां अंतर्राष्ट्रीय रामलीला संकुल बनाएगी। सोमवार को कैबिनेट बैठक में इस संकुल में थीम पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए रेड सैंड स्टोन के उपयोग को मंजूरी दे दी गई। राम कथा स्थल का निर्माण, घाटों के सौंदर्यीकरण व सड़कों के निर्माण के कुछ काम पहले से चल रहे हैं।

चुनावी लाभ के ‌लिए आई धर्म की याद: मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा व सपा पर राजनीतिक व चुनावी लाभ के लिए धर्म का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्र को 'रामायण सर्किट' और सपा को 'रामलीला थीम पार्क' की याद आई है।

अयोध्या को पर्यटन के लिहाज से विकसित करना अच्छी बात है, लेकिन जिस तरह चुनाव के पहले ये घोषणाएं की गई हैं, ये धर्म को राजनीतिक व चुनावी लाभ से जोड़ने का प्रयास है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें