सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी रजिया नवाज को राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया है। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने गौतमबुद्ध नगर के योगेश भाटी, दिबियापुर के कल्लू यादव सुधीर, बस्ती के इं प्रवीण पाठक को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मान सिंह यादव ने लखनऊ कें डॉ अफरोज आलम को प्रदेश सचिव नामित किया है।
सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष काशीनाथ यादव ने गाजीपुर के पारस नाथ यादव और वाराणसी के सियाराम यादव को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहद ने रायबरेली के डॉ अमिताभ कुमार पांडेय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कानपुर के संजय सेंगर को राष्ट्रीय प्रवक्ता, लखनऊ के सुशील यादव, मऊ से सैफ खान, आजमगढ़ के मनोज यादव, बहराइच के अजय सिंह, गोंडा के सहदेव पांडेय को राष्ट्रीय सचिव और हापुड़ के साजिद चौधरी को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है।
बस्ती और बरेली के प्रभारी नियुक्त
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह को बस्ती एवं समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा यादव को बरेली जिले का मतदाता पुनरीक्षण अभियान प्रभारी नियुक्त किया है। दोनों को बूथवार मतदाताओं के नाम जोड़वाने और गलत नाम कटवाने की जिम्मेदारी दी है।