फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने दी बाबा जी की ब्रेकिंग न्यूज: बोले- भाजपा की प्रत्याशियों की सूची में 99 आपराधिक छवि के

Sun, 30 Jan 2022 09:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा द्वारा 99 आपराधिक छवि के उम्मीदवारों को टिकट देने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने अब तक 99 ऐसे उम्मीदवारों को टिकट बांट चुकी है जो आपराधिक छवि के हैं। सत्ता संरक्षित अपराधी बेखौफ हैं। उनका एकमात्र आश्रय स्थल भाजपा है, जहां उन्हें हर तरह की सुरक्षा एवं सम्मान प्राप्त है। 

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि भाजपा चुनाव का एजेंडा बदलना चाहती है। सपा संविधान के साथ है। भाजपा को लोकतंत्र, संविधान और समाजवाद तीनों से परहेज है। महात्मा गांधी अंत्योदय के हिमायती थे। भाजपा गरीबों के विरूद्ध साजिश रचती है। उसका पूरा रवैया नकारात्मक सोच से भरा है। भाजपा को सामाजिक मूल्यों, स्वतंत्रता संघर्ष और उसके प्रतीकों से एलर्जी है। उसे सिर्फ  सत्ता की भूख है।

इसके लिए वह किसी स्तर तक जा सकती है। भाजपा राज में जनहित के सभी मुद्दों से दूरी रखी जा रही है। किसान, नौजवान, व्यापारी, अधिवक्ता, शिक्षक, कर्मचारी सहित सभी वर्ग परेशान है। महंगाई की मार से लोगों की कमरतोड़ दी है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बेरोजगारी से जूझ रहे नौजवानों की कहीं सुनवाई नहीं। नौकरी की मांग पर लाठियां मिलती है। बेबसी में जवान आत्महत्या को मजबूर होते हैं।
विज्ञापन


आज करहल से करेंगे नामांकन 
मैनपुरी। अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। वे पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। करहल में तीसरे चरण में चुनाव होने हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें