फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSP Candidate List 2022 UP: बसपा ने आठ प्रत्याशियों की सूची जारी की, दो पर टिकट बदले, सीतापुर में सेवता से आशीष व सिधौली से पुष्पेंद्र

Sun, 30 Jan 2022 07:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बसपा ने रविवार को आठ उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें पीलीभीत, सीतापुर, हरदोई और उन्नाव की सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा ने विधानसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है। इनमें छह सीटों पर प्रत्याशियों का एलान किया गया है, जबकि दो पर पूर्व घोषित प्रत्याशी बदले गए हैं।बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम ने यह सूची जारी की है। सीतापुर जिले की सेवता विधानसभा क्षेत्र से आशीष प्रताप सिंह व सिंधौली (सुरक्षित) से पुष्पेंद्र कुमार को प्रत्याशी घोषित किया गया है। हरदोई से शोभित पाठक प्रत्याशी बनाए गए हैं।

विज्ञापन




पीलीभीत की तीन सीटों के लिए प्रत्याशियों का एलान हुआ है। इनमें पीलीभीत से मुस्ताक अहमद, बरखेड़ा से मोहन स्वरूप वर्मा व पूरनपुर से अशोक कुमार राजा को प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी ने उन्नाव जिले की दो सीटों पर 28 जनवरी को घोषित प्रत्याशियों में बदलाव किया है। मोहान (सुरक्षित) से घोषित विनय चौधरी का टिकट काटकर सेवक लाल रावत को तथा भगवंतनगर से प्रेम सिंह चंदेल का टिकट काटकर बृज किशोर वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें