अखिलेश यादव सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मिलने दिल्ली गए थे। वहीं कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी लखनऊ आ रही थीं। प्रियंका शनिवार को बाराबंकी में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगी।
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी का एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह फोटो उस वक्त है जब यह दोनों एक ही फ्लाइट में सवार थे। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे का अभिवादन स्वीकार किया। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच कुछ देर बातचीत भी हुई। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों ने एक दूसरे का हालचाल जाना। दोनों पार्टियों के नेता इसे सहयात्री होने का महज संयोग बता रहे हैं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच देश-प्रदेश के हालात पर चर्चा भी हुई।
विज्ञापन
अखिलेश यादव अपने पिता और पार्टी के संरक्षक मुलायाम सिंह यादव से मिलने दिल्ली गए थे। उनसे मुलाकात करके वह लखनऊ वापस आ रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ प्रियंका गांधी को शनिवार को बाराबंकी में कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली को हरी झंडी दिखाना है, इसलिए वो दिल्ली से लखनऊ आ रही थीं। दोनों ने करीब पांच मिनट एक-दूसरे से वार्ता की। क्या बात हुई, इसे आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं किया गया है। लेकिन, बताते हैं कि प्रदेश की हालात और आने वाले चुनाव पर संक्षिप्त वार्ता हुई।
इस बीच राजनीतिक सरगर्मी है कि क्या दोनों पार्टियों के बीच क्या एक बार फिर से गठबंधन हो सकता है? हालांकि अखिलेश पहले ही कह चुके हैं कि हम किसी भी राष्ट्रीय पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे, बल्कि छोटे दलों के साथ गठजोड़ करेंगे। जो हमें रणनीतिक रूप से भाजपा सरकार को गिराने में मदद कर सकता है।