फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम हमला: अखिलेश यादव बोले- सुरक्षा के मामले में केंद्र सरकार के साथ, इस पर राजनीति न करे भाजपा

Thu, 24 Apr 2025 03:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार को आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। सुरक्षा के मामले में हम केंद्र सरकार के साथ हैं। ऐसे मामलो में किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ हमला बेहद दुखद है। इस मुद्दे पर हम सरकार के साथ हैं। केंद्र की सरकार को आतंकियों की इस हरकत पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। भाजपा इस हमले से पल्ला नहीं झाड़ सकती है। अगर पहले सबक लिया गया होता इस तरह की घटना रोकी जा सकती थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता है उनका मकसद केवल दहशत फैलाना होता है। पूरे देश में गुस्सा है। सपा सर्वदलीय बैठक में शामिल होगी और अपना पक्ष रखेगी। सपा की तरफ से बैठक में पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव शामिल होंगे। अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रेपोगैंडा पर खर्च होने वाला पैसा देश की सुरक्षा पर खर्च करे। किसी भी दल को ऐसी घटनाओं का राजनीतिक लाभ नहीं लेना चाहिए। 

ये भी पढ़ें - सड़क पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली में घुसी कार, पिता पुत्र की मौत, बरेली से अयोध्या जा रहा था परिवार
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश के 37 जिले लू की चपेट में, आज और भी चढ़ सकते हैं मौसम के तेवर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि अग्निवीर योजना को लेकर मैं फिर से दोहरा रहा हूं कि देश के युवा इसके पक्ष में नहीं हैं। पक्की नौकरी दी जानी चाहिए। इसमें बजट का ध्यान रखा जाना चाहिए। सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ जो पांच फैसले लिए हैं। हम उसका समर्थन करते हैं। सरकार को इससे भी ज्यादा कठोर फैसले लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस दुखद समय में भी भाजपा के लोग एनीमेटेड पोस्टर बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। एयरलाइंस से जुड़े हुए लोग भी इस घटना का लाभ ले रहे हैं और टिकट महंगे कर दिए गए हैं। ये लोग आपदा में भी अवसर खोज रहे हैं। हम यही चाहते हैं कि आतंकवाद जड़ से खत्म हो जाए। हमें नोटबंदी और अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद भी यही उम्मीद थी।

खुफिया तंत्र हुआ नाकाम
अखिलेश यादव ने कहा कि सुरक्षा के मामले में पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है। यह खुफिया तंत्र की नाकामी है। पहले हुई घटनाओं से सबक क्यों नहीं लिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें