अयोध्या शहर के शिव नगर स्थित साईं नीर पानी प्लांट में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। प्लांट के मालिक ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव घर भेज दिया। इससे नाराज युवक के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। कैंट क्षेत्र के गद्दोपुर निवासी रिंकू नामक युवक पानी प्लांट से पानी की सप्लाई का काम पिछले 10 साल से करता था।