फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अखिलेश ने महिलाओं से पूछीं समस्याएं :बोले-रोटी और बेटी की बात करने वाले कर रहे लाश पर राजनीति

Sun, 26 Sep 2021 07:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर

सार

पूर्व मुख्यमंत्री ने अनिलेश सिंह से प्रस्ताव अपने पास भेजवाने को कहा। साथ ही उन्हें लखनऊ आकर मिलने का न्योता दिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार भी कटाक्ष किया।
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते आजमगढ़ जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष का काफिला ग्रामीणों को देखकर रुक गया। वाहन से नीचे उतरे पूर्व मुख्यमंत्री ने महिलाओं से उनकी समस्याएं पूछीं। इस दौरान सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। कहा कि रोटी और बेटी की बात करने वाले आज सिर्फ लाश पर राजनीति कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव रविवार को निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से लखनऊ से आजमगढ़ जा रहे थे।

विज्ञापन


जयसिंहपुर में लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो लोग सड़क पर आ गए। रास्ते में सपा के पूर्व विधायक अरुण वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने सेमरी के पास अखिलेश का काफिला रोक लिया। वाहन से नीचे उतरे अखिलेश यादव का सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। पूर्व विधायक अरुण वर्मा का हाल पूछने के बाद उनका काफिला आगे बढ़ गया। थोड़ी दूर बाद खोजापुर (गोविंदपुर) गांव के पास पूर्व प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि अनिलेश सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं को देखकर अखिलेश ने अपना काफिला फिर रुकवा लिया।

उन्होंने वाहन से उतर कर लोगों की समस्याओं को जाना। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बारे में भी जानकारी ली। ग्रामीणों ने गांव के पास अंडरपास की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री ने अनिलेश सिंह से प्रस्ताव अपने पास भेजवाने को कहा। साथ ही उन्हें लखनऊ आकर मिलने का न्योता दिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार भी कटाक्ष किया। कहा कि रोटी और बेटी की बात करने वाले आज सिर्फ लाश पर राजनीति कर रहे हैं। सरकार हर मुद्दे फर फेल है, सरकार की नाकामी ही आगामी चुनाव में सपा को पूर्ण बहुमत दिलाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें