उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक देख भाजपा प्रदेश में किसान सम्मेलन करने जा रही है। पर, किसान अब उनके झांसे में नहीं आने वाले हैं। भाजपा ने किसानों को धोखा दिया है। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में किसान एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ मतदान करेंगे।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रही है। इसलिए किसानों को हक के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। इसके बाद भी भाजपा को खेत-खलिहान की सुध नहीं है। किसान अपनी उपज की मूल्य के लिए संघर्ष कर रहा है। न्यूनतम समर्थन मूल्य सिर्फ घोषणाओं तक सीमित रह गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बृहस्पतिवार को बयान जारी कर कहा कि चुनाव नजदीक देख भाजपा प्रदेश में किसान सम्मेलन करने जा रही है। पर, किसान अब उनके झांसे में नहीं आने वाले हैं। भाजपा ने किसानों को धोखा दिया है। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में किसान एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ मतदान करेंगे। कृषि कानून बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए लाया गया है। इससे किसान अपनी जमीन का मालिकाना हक खो देगा। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान अभी तक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में किसानों के लिए मंडियों की स्थापना की गई, जिसे भाजपा ने ध्वस्त कर दिया है।
सपा अध्यक्ष ने किया युवाओं का सम्मान
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं को सम्मानित किया। इसमें राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता हेमंत यादव, रजत गुप्ता, डॉ. रंजना त्रिपाठी, रोहित कश्यप, अजीत कुशवाहा, अभिषेक सिंह, हरिकीरत सिंह, विनय पांडा, असद साजिद, राम सिंह वर्मा, विकेश सिंह सोनू शामिल थे। इस दौरान गो सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. केपी यादव, प्रदीप सिसौदिया और हेमंत यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
सपा सितंबर में करेगी व्यापारी सम्मेलन
सपा व्यापार सभा की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में तय किया गया कि 30 अगस्त तक विधानसभा क्षेत्रवार कार्यकारिणी की समीक्षा की जाए। सितंबर माह में सभी मंडल में व्यापारी सम्मेलन होगा। बैठक की अध्यक्षता विधायक संजय गर्ग ने की।