शिरोमणि अकाली दल यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जोर आजमाइश करेगा। पंजाबी समाज को एकजुट करने के लिए यहां रैलियां करने का भी फैसला हुआ है।
प्रयास रहेगा कि चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन के तहत प्रत्याशी उतारे जाएं। भाजपा के साथ बात न बनने पर अन्य से मेलजोल के रास्ते खुले रहेंगे। यह कहना है शिरोमणि अकाली दल के महासचिव और सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा का।
चंदूमाजरा ने मोदी सरकार को अच्डा बताया और कहा कि वो सरकार को सौ में से सौ नंबर देंगे। उन्होंने मुलायम की भी तारीफ की।
उन्होंने यूपी के स्कूलों में पंजाबी भाषा पढ़ाने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति और सरकारी संस्थानों में सिख समाज की भागीदारी बढ़ाने की मांग भी रखी।
चंदूमाजरा ने शनिवार को वीवीआईपी गेस्ट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि यूपी में पंजाबी समाज को उनका वाजिब राजनीतिक हक आज तक नहीं मिला।