एलडीए बसंत कुंज योजना में 1468 गरीब आवासों का निर्माण करेगा। भविष्य में समाजवादी आवासों के तहत इन फ्लैटों का पंजीकरण खोला जाएगा।
इस कॉलोनी के सेक्टर एन में यह 1468 फ्लैटों का निर्माण होगा। जिनके लिए अलग-अलग तीन टेंडर किए गए हैं। ताकि काम तेजी से किया जा सके।
इनका 30 फीसदी निर्माण पूरा होने के बाद प्राधिकरण पंजीकरण खोलेगा। यहां किसानों के साथ विवाद सुलझने के बाद में यहां फ्लैटों का निर्माण शुरू किया जा रहा है।
बसंत कुंज कॉलोनी के सेक्टर एन में यह फ्लैट बनाए जाएंगे। इस सेक्टर में किसानों के विरोध के चलते इन फ्लैटों का निर्माण लंबे समय से रुका हुआ था। तीन ब्लॉकों में यह निर्माण किए जाएंगे।