कंटेनमेंट जोन में कोरोना का ग्राफ कम करने के लिए मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर सख्ती होगी। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि लखनऊ में अब भी रोजाना करीब 200 लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। चार से पांच मरीजों की मौत भी हो रही है।
इसमें कमी लाने के लिए सोमवार को स्वास्थ्य विभाग, विश्व स्वास्थ्य संगठन, प्रशासन व पुलिस के अफसरों की बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि 1026 कंटेनमेंट जोन में मरीजों की संख्या में कमी लाने का प्रयास किया जाएगा।