समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी बीएड और बीटीसी संस्थानों की जांच कराई जा रही है। मथुरा और सहारनपुर में आईटीआई संस्थानों की जांच पहले से ही जारी है। ये जांचें पूरी होने के बाद अन्य पाठ्यक्रम चलाने वाले शिक्षण संस्थानों का भी निरीक्षण किया जाएगा।
जो भी संस्थान मानक पूरा करते हुए नहीं पाए जाएंगे, उन्हें तत्काल योजना का लाभ देना बंद कर दिया जाएगा। साथ ही आगे की कार्यवाही के लिए संबंधित प्रशासनिक विभाग को पत्र लिखा जाएगा। इसमें बिना मानक पूरा किए मान्यता देने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई का जिक्र होगा।