फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Centennial school: सेंटीनियल स्कूल मामले में सांठगांठ करने वाले अफसर नपेंगे, डीएम ने लालबाग गर्ल्स की पूर्व प्रधानाचार्या की पेंशन रोकी

Sun, 10 Jul 2022 03:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के जिलाधिकारी ने लालबाग गर्ल्स की पूर्व प्रधानाचार्या की पेंशन रोककर वसूली के निर्देश दिए हैं। साथ ही डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स सोसायटी एवं चिट्स लखनऊ मंडल के खिलाफ  विभागीय कार्यवाही की संस्तुति भी की है।
 
विज्ञापन
सेंटीनियल स्कूल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंटीनियल हायर सेकेंडरी स्कूल पर कब्जे को लेकर सांठगांठ करने वाले अफसर नपेंगे। स्कूल का मामला सुलझाने के साथ लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज के कथित अनियमित प्रबंध तंत्र पर भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए डीएम ने लालबाग गर्ल्स की रिटायर्ड प्रिंसिपल अनिमा रिसाल सिंह की पेंशन रोकने के साथ अभी तक जारी पेंशन व धोखाधड़ी की अवधि के दौरान मिले वेतन की भी वसूली का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


वहीं, डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स सोसायटी एवं चिट्स लखनऊ मंडल के खिलाफ  भी विभागीय कार्यवाही की संस्तुति कर दी गई है। इस फर्जीवाड़े के तार सीधे सेंटीनियल स्कूल के मामले से जुड़े हैं। स्कूल के परिसर में फर्जी तरीके से जिस मेथोडिस्ट चर्च स्कूल को मान्यता दी गई थी, उसके प्रबंधक अक्षय रिसाल सिंह का संबंध अनिमा रिसाल सिंह से है।

जानकारी अनुसार अनीमा 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुई थीं। उन पर आरोप है कि प्रिंसिपल पद पर रहते हुए फर्जी तरीके से लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज गोलागंज की प्रबंध समिति की सूची में प्रबंधक पद पर 31 मार्च को ही पंजीयन करा लिया। डीएम सूर्यपाल गंगवार ने उनके प्रबंधक पद पर पंजीकरण तिथि से लेकर कार्यवाहक प्रधानाचार्य के रूप में कार्यरत अवधि तक मिले वेतन की वसूली का निर्देश दिया है। प्रबंध समिति ने डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स सोसायटी एवं चिट्स लखनऊ मंडल को भी दोषी पाया है।
विज्ञापन


तत्कालीन बीएसए, एडी बेसिक पर कार्रवाई की संस्तुति
सेंटीनियल स्कूल परिसर में मेथाडिस्ट चर्च स्कूल को फर्जी तरीके से मान्यता देने के मामले में डीएम ने तत्कालीन एडी बेसिक पीएन सिंह और बीएसए विजय प्रताप सिंह पर भी विभागीय कार्यवाही की संस्तुति की है। तत्कालीन बीईओ शिवनंदन सिंह ने मान्यता के फर्जीवाड़े पर स्थलीय निरीक्षण कर सही ठहरा दिया था। जिस पर बीएसए ने मुहर लगा दी थी। हालांकि, मान्यता देने ी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण प्रावधान यह है कि स्थलीय निरीक्षण का अधिकार बीएसए के पास नहीं है। ऐसे में बीएसए के सामने जो तस्वीर प्रस्तुत की गई, उसमें वे फर्जीवाड़े को नहीं पकड़ सके।

सेंटीनियल स्कूल में शुरू हुई पढ़ाई
सेंटीनियल हायर सेकेंडरी स्कूल को उसका पुराना भवन मिलने के बाद शनिवार से यहां विधिवत कक्षाएं शुरू हो गईं। पुलिस फोर्स व पीएसी की मौजूदगी में स्कूल का संचालन हुआ। केमिस्ट्री के शिक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि विवाद खत्म होने के बाद शिक्षकों और छात्रों की संख्या ज्यादा रही। सुबह बिना किसी परेशानी से विधिवत कक्षाएं शुरू हुईं। सबसे पहले असेंबली हुई। वहीं, कोई हंगामा या घटना ना हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की गई थी। पीएसी की एक बटालियन को भी यहां कैंप कराया गया है। प्रधानाचार्य राजीव डेविड दयाल ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने भी निजी गार्ड रखे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें