फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: पूर्व मंत्री की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, दो दिन तक बाथरूम में पड़ा रहा शव, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 10 Jul 2022 02:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

1991 में मुलायम सिंह सरकार में मंत्री रहे ओम प्रकाश श्रीवास्तव की बेटी का शव गोमतीनगर स्थित उनके आवास के बाथरूम में पड़ा मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोमतीनगर के विपुलखंड इलाके में पूर्व मंत्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव की बेटी प्रतिभा श्रीवास्तव (50) का शव बाथरूम में पड़ा मिला। महानगर निवासी मृतका के बहनोई राजेंद्र श्रीवास्तव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतका के बहनोई राजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि वह परिवार संग महानगर इलाके में रहते हैं। राजेंद्र ने बताया कि पूर्व मंत्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव उनके ससुर हैं। पिछले वर्ष उनका निधन हो गया था। मूलरूप से जौनपुर निवासी ओमप्रकाश श्रीवास्तव 1991 में मुलायम सिंह यादव की सरकार में चिकित्सा शिक्षा मंत्री थे। पिता की मौत के बाद से प्रतिभा घर में अकेली रहती थीं। राजेंद्र ने बताया कि उनकी पत्नी ने प्रतिभा को दो दिन पहले कॉल की थी लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ था।

इस पर उन लोगों ने ध्यान नहीं दिया। दूसरे दिन कॉल न उठने पर गोमतीनगर के विपुलखंड स्थित आवास पहुंचे, तो दरवाजा नहीं खुला। काफी देर दरवाजा न खुलने पर तोड़कर देखा तो प्रतिभा का शव बाथरूम में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला।
विज्ञापन


आशंका है कि प्रतिभा का शव दो दिन से बाथरूम में पड़ा था। राजेंद्र ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर दिनेश चन्द मिश्रा के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें